यूपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चार बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देने आए चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। खतौली पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आए चार बदमाशों पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, लूट का मोबाइल व आधार कार्ड, तमंचा, कारतूस तथा चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपी मेरठ के एक कॉलेज के बीसीए के छात्र रह चुके हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में एक हॉस्टल में रहते हैं।
सीओ डॉ. राजीव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश जानसठ बस अड्डे पर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके चारों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी प्रिंस पुत्र गजनवीर, जिला कन्नौज के थाना जनेरी तथा हाल निवासी गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गैस गोदाम हापुड़ रोड शास्त्रीनगर निवासी संजय कुमार उर्फ मोटा पुत्र रामविलास, मेरठ के थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी कपिल पुत्र सुनील कुमार व थाना जानी क्षेत्र के गांव लोहड्डा निवासी आशीष सिरोही पुत्र मुकेश सिरोही बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 जून को गांव मुबारिकपुर तिगाई में गैस गोदाम कर्मचारी इंद्रसैन से लूटा गया मोबाइल, आधार कार्ड के साथ ही एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किए। इसके अलावा निशानदेही पर बुढ़ाना रोड पर बंद पड़ी कृषि यंत्र की फैक्ट्री के पीछे से दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
बीसीए के छात्रों को महंगे शौक ने बना दिया बदमाश
बीसीए के तीन छात्रों के शौक इतने महंगे हो गए थे कि अपना खर्च चलाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। खतौली में गैस गोदाम के कर्मचारी इंद्रसैन से नगदी लूटने के बाद पुलिस की पकड़ में नहीं आए तो तीनों छात्र लूट की करने की योजना बनाने लगे थे। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आशीष सिरोही, संजय कुमार और प्रिंस ने मेरठ के कॉलेज से एक ही बैच में बीसीए किया था। कपिल हाईस्कूल पास है, उसका पिता सुनील कुमार मोदीनगर क्षेत्र के किसी कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है। तीनों गाजियाबाद के होस्टल में रहते हैं। आशीष सिरोही की टीवीएस क्रेडिट ब्रांच में नौकरी भी लग गई थी। प्रिंस और संजय कुमार कई कंपनियों में नौकरी करके छोड़ चुके हैं।
पंजाब की पैठ से खरीदे थे ट्रैक्टर
बदमाशों ने तीन माह पूर्व पंजाब में भटिंडा में लगने वाली पैठ से चोरी के दो ट्रैक्टरों को खरीदा था। एक महेंद्र ट्रैक्टर गंगानगर, राजस्थान से चोरी हुआ था, जबकि मैसी टैफे ट्रैक्टर को बदमाशों ने उड़ीसा के किसान के घेर से चोरी किया गया था। पकड़े गए बदमाश इन चोरी के ट्रैक्टरों को बेचने की फिराक में भी लगे हुए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/