फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: passengers disturbed several trains are canceled

यूपी: रेलवे अधिकारी बोले, ट्रेनें कब तक रद्द हैं हमें मालूम नहीं...,यात्री हुए परेशान

Tue, 19 Mar 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: passengers disturbed several trains are canceled
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
रेलवे एक तरफ यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चला रहा है, लेकिन दिल्ली से मेरठ मार्ग पर हालात खराब हैं। खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच हो रहे दोहरीकरण ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। पिछले 15 दिनों के अंदर दो बार रेलवे इस रूट पर एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद कर चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। हाल ही में 14 से 18 मार्च तक ट्रेनों को रद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अभी भी कार्य खत्म न होने से रेलवे की ओर से अनिश्चितकाल के लिए ट्रेनों को रद्द करने का पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले कई साल से मेरठ से टपरी तक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कई चरणों में पूरा होने वाले दोहरीकरण कार्य में खतौली तक कार्य पूरा किया जा चुका है। अब खतौली से मुजफ्फरनगर तक कार्य किया जा रहा था। जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। लेकिन किसानों के विरोध के कारण रेल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मेरठ से टपरी तक 107 किलोमीटर के दोहरीकरण कार्य किया जाना है लेकिन अभी मुजफ्फरनगर तक 55 किलोमीटर कार्य ही पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर 18 मार्च को मुख्यालय से पत्र भेजकर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दे दी गई है। पत्र में खतौली से मुजफ्फरनगर तक हो रहे दोहरीकरण कार्य का हवाला दिया गया है। उसमें लिखा गया है कार्य पूरा होने तक ट्रेनें रद्द रहेंगी। लेकिन अभी किसानों के आंदोलन के चलते कार्य बंद पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव बाद ही कार्य पूरा हो पाएगा। इससे सवाल यह उठता है कि एक दर्जन ट्रेनें क्या तब तक बंद रहेंगी। 

यह ट्रेनें चल रहीं रद्द 
अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर, अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर-54476 , दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर- 64559, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर- 54473, दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर-54475, दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर- 54471, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर-54472 रद्द रहेंगी। वहीं 15 मार्च से मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर, हजरत निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट 
 कोच्चिवली-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। सुपर एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए जालंधर जाएगी। योगा एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए हरिद्वार जाएगी। जनशताब्दी वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। उत्कल एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। सुपर एक्सप्रेस शामली के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।  देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस टपरी से शामली होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। देहरादून-मदुरई एक्सप्रेस वाया टपरी होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। जनशताब्दी वाया शामली होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
 

मंसूरपुर के पास फाटक नंबर-48 पर किसान फाटक बंद न करने पर अड़े हैं। जबकि रेलवे ने यहां अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कर दिया है। इसके बाद ही फाटक को बंद किया जा रहा है। लेकिन किसान संगठन फाटक बंद न करने के लिए आंदोलनरत हैं। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहे है। जिससे रेलवे को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

रेलवे को करोड़ों का नुकसान
त्योहार पर रेलवे यात्रियों की आय से करोड़ों कमाता है। लेकिन इस बार होली पर ट्रेनों के न चलने से उसे भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके लिए 15 दिन के अंदर दो बार दिल्ली सहित अन्य स्थानों से इंजीनियरों की टीम को बुलाकर होटलों में रुकवाया गया, लेकिन कार्य न पूरा होने से रेलवे को नुकसान उठाना पड़ा है। 

आरक्षण काउंटर रहेगा बंद
होली के चलते रेलवे ने 21 मार्च को आरक्षण काउंटर बंद रखने का आदेश जारी किया है। उत्तर रेलवे से जुड़े मेरठ सिटी, कैंट स्टेशन और चौधरी चरण सिंह विवि के आरक्षण काउंटर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। वहीं, तत्काल टिकट सेवा के लिए सिटी स्टेशन का आरक्षण काउंटर खुला रहेगा। 

होली तक परेशानी
किसानों की वजह से कार्य अटका हुआ है। इसलिए रेलवे ने आगामी आदेशों तक ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को होली पर परेशानी उठानी पड़ सकती है। - आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed