हत्या के डेढ़ माह बाद हुई शव की पहचान, अंगूठी से हुआ अधेड़ की प्रेमकहानी का खौफनाक खुलासा
- जालंधर के सतपाल का था मिमलाना में मिला शव
- डेढ़ माह बाद पहचान होने के बाद हुआ खुलासा, अनैतिक संबंध बने हत्या की वजह
- दूसरे वर्ग से होनेऔर अधेड़ उम्र के कारण युवती के परिजन थे नाराज
- धोखे से मुजफ्फरनगर लाकर ली जान, मां-बेटी सहित छह पर रपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर मिमलाना रोड पर करीब डेढ़ माह पहले मिले शव की पहचान जालंधर निवासी सतपाल (50) के रूप में हुई है। सतपाल के मिमलाना निवासी एक युवती के साथ अनैतिक संबंध थे, अधेड़ उम्र और दूसरे वर्ग से होने के कारण परिजन संबंधों का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर आए और उसकी हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया था। इस मामले में युवती और उसकी मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सतपाल का शव करीब डेढ़ माह पहले मिमलाना रोड पर एक खेत में मिला था और पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार दोपहर पंजाब के जालंधर निवासी युवक लाड़ी शहर कोतवाली पहुंचा और मृतक के शव पर मिली अंगूठी व कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।
एसएसआई कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि सतपाल के बेटे लाड़ी ने मिमलाना रोड निवासी नगमा, नाजमा, आसिफ, नसीम, नदीम और सरताज के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि नाजमा करीब डेढ़ साल पूर्व शौहर कल्लू व चार बच्चों के साथ पंजाब मजदूरी करने गई थी। वहां रहते हुए नाजमा की बड़ी बेटी नगमा के संबंध सतपाल से बन गए थे,दोनों एक साथ रहने लगे थे।
नाजमा व उसके परिजन सतपाल के दूसरे वर्ग से होने और नगमा से दोगुनी उम्र के कारण इन संबंधों का विरोध करते थे। बाद में नगमा के प्रेम संबंध अपने नजदीकी रिश्तेदार आसिफ के साथ हो गए थे, इसके बाद वह भी सतपाल से दूरी बनाने लगी थी।
नामजद आरोपियों ने सतपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। करीब डेढ़ माह पूर्व उसे बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए। यहां लाने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। करीब डेढ़ माह बाद भी पिता के नहीं लौटने पर उसका बेटा मुजफ्फरनगर आया, जहां उसे किसी माध्यम से पिता की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।