{"_id":"5e7063b58ebc3ea8347c7a22","slug":"muzaffarnagar-lover-entered-home-and-stabbed-girlfriend-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: प्रेमी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: प्रेमी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Mar 2020 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक अंजलि का फाइल फोटो व आरोपी युवक अंकित
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आनन-फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद युवती के परिजनों ने युवक को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के बुढ़ाना के परसौली ग्राम निवासी युवक अंकित (21) ने सोमवार को अपनी ही बिरादरी की ग्राम निवासी प्रेमिका अंजलि (19) पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवती बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिजन एकत्र हो गए और उन्होंने भी आरोपी युवक अंकित पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया। वहीं घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक अंकित और युवती अंजलि का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले अंकित अपनी प्रेमिका अंजलि को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने युवती को खोजकर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद अंकित ने देर रात इस वारदात को अंजाम दे डाला।
पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के पी सिंह ने बताया कि लड़की के पिता तारेपाल की तहरीर पर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।