फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Farmer Killed After Bullet Bike Carrying Kanwariyas Hits Him on Delhi-Dehradun Highway

Muzaffarnagar दिल्ली-दून हाईवे पर कांवड़ियों की बुलेट की टक्कर से किसान की मौत, अलग हादसे में पिता-पुत्री घायल

Wed, 05 Aug 2026 07:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार सुबह दो सड़क हादसे हुए। छपार क्षेत्र में सड़क पार कर रहे किसान की कांवड़ियों की बुलेट बाइक से टक्कर लगने पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो कांवड़िये भी घायल हुए। दूसरी घटना में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Farmer Killed After Bullet Bike Carrying Kanwariyas Hits Him on Delhi-Dehradun Highway

विस्तार

दिल्ली-दून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सड़क पार करते समय किसान को बुलेट बाइक ने मारी टक्कर
छपार क्षेत्र के गांव निवासी 60 वर्षीय अजीज बुधवार सुबह पशुओं के लिए चारा लाने के उद्देश्य से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर जा रही कांवड़ियों की बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अजीज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार दोनों कांवड़िये भी घायल हो गए।

विज्ञापन

अस्पताल में किसान ने तोड़ा दम
सूचना मिलने पर पुलिस तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने अजीज को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल कांवड़िये उपचार के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

दूसरे हादसे में पिता-पुत्री घायल
एक अन्य घटना में गांव खोजा नंगला निवासी तसव्वर अपनी पांच वर्षीय पुत्री माही के साथ बाइक से गांव गोपाली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए।

चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कैंटर चालक, सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी पिंटू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि पिता-पुत्री के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed