फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar fake cement factory busted, three arrested including one arrested main accused

मुजफ्फरनगर: नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत तीन फरार

Tue, 12 Jan 2021 11:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jan 2021 11:13 PM IST
सार

दो हजार कट्टे प्रतिष्ठित कंपनियों का नकली सीमेंट बरामद
मौके से दो मशीनें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत तीन फरार

विज्ञापन
Muzaffarnagar fake cement factory busted, three arrested including one arrested main accused
सीमेंट

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर के जानसठ रोड स्थित गोदाम में चल रही नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब दो हजार नकली सीमेंट के कट्टे, दो मशीनें बरामद की गईं हैं। मुख्य आरोपी समेत तीन लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम सूचना के आधार पर जानसठ रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम जब अंदर पहुंची, तो वहां नकली सीमेंट फैक्टरी चलती मिली। मौके पर काम कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर वहां से करीब दो हजार कट्टे नकली सीमेेंट बरामद किया गया।
विज्ञापन


उक्त आरोपी जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव हरियाणा का रहने वाला है। बरामद नकली सीमेंट में अल्ट्राटेक, एसीसी और बिरला कंपनी का सीमेंट शामिल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि उक्त फैक्टरी को अग्रसेन विहार निवासी राजेश सिंघल चला रहा था, जिसमें जनपद अमरोहा, निवासी मुजम्मिल नामक व्यक्ति भी साझीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने करीब तीन माह पूर्व उक्त गोदाम गांव शेरनगर निवासी तौसीफ से किराए पर लिया था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश सिंघल समेत तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बागपत: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार

पुराने सीमेंट को क्रश कर बनाते थे नकली सीमेंट
नकली सीमेंट फैक्टरी चला रहे राजेश सिंघल समेत अन्य आरोपी इसके लिए पुराने खराब हो चुके सीमेंट को गोदाम में लेकर आते थे। इसे वहां लगी क्रशर मशीन में डालकर क्रश किया जाता था। इसके बाद छलना मशीन के जरिए उसमें से मोटे कण निकालकर केमिकल मिलाकर नए कट्टों में भरकर सप्लाई कर दिया जाता था।

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के एक कट्टे की लागत आरोपियों को बमुश्किल सौ से डेढ़ सौ रुपये के बीच पड़ती थी, जिसे दोबारा तैयार कर 350 रुपये से अधिक में बेचा जाता था।

पांच माह पूर्व छपार में पकड़ी गई थी नकली सीमेंट फैक्टरी
मोहल्ला अग्रसेन विहार निवासी राजेश सिंघल नकली सीमेंट फैक्टरी का मास्टरमाइंड है। इससे पहले भी छपार पुलिस ने रामपुर तिराहा पर नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। उक्त फैक्टरी भी यही राजेश सिंघल चला रहा था, जिसे पुलिस ने बेटे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जमानत पर छूटने के बाद अब फिर से आरोपी नकली सीमेंट के धंधे में लिप्त हो गया था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि फैक्टरी संचालक राजेश सिंघल व मुजम्मिल समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed