{"_id":"5fde5a378ebc3e41db1c0a15","slug":"muthabhed-mein-do-gotaskaron-ke-pair-mein-lagee-golee-giraphtaar-meerut-news-mrt5164425191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो गौतस्करों को पुलिस ने पैर में गोली मारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो गौतस्करों को पुलिस ने पैर में गोली मारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो गोतस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
- गोतस्करों के पास से आठ किलो गोमांस मिला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गोकशी करने वाले दो तस्करों की शनिवार को मेडिकल पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने गो तस्करों के पैर गोली मार दी। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे।
मेडिकल पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि स्कूटी से दो युवक गोवंश को काटने ले जा रहे हैं। उसके बाद जागृति एक्सटेंशन के पास घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली मार दी।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने बताया कि गोवंश को काटने के लिए लेकर जा रहे थे। इससे पहले एक गोकशी कर चुके थे। आरोपियों से करीब आठ किलो गोमांस बरामद किया है। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि दोनों आरोपी मोहसिन निवासी बनी सराय कोतवाली और गुलजार निवासी चमड़ा पेठ लिसाड़ी गेट शातिर है। आरोपियों के तहत गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले भी गोकशी के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत है। दोनों आरोपियों का बड़ा गैंग है। इसके अलावा गोकशी करने में प्रयुक्त हथियार भी आरोपियों से बरामद हुए हैं।