फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of married woman in meerut

अवैध संबंध का विरोध करने पर बहू की जहर देकर हत्या, हंगामा

Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
murder of married woman in meerut
विवाहिता की जहर देकर हत्या
विज्ञापन

मेरठ। जत्तीवाड़ा में विवाहिता प्रियंका (24) की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति के परिवार की ही एक महिला से संबंध थे। इसका विरोध करने पर प्रियंका को मार दिया गया। दहेज के लिए भी उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। प्रियंका के परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मूल रूप से बागपत के पुराना कस्बा कुम्हारान निवासी प्रियंका की शादी पांच साल पहले देहलीगेट क्षेत्र के जत्तीवाड़ा में निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। नरेंद्र बुढ़ाना में बिजली विभाग में क्लर्क हैं। प्रियंका की मां रेखा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार बातचीत हुई तो मामला निपट गया। आरोप है कि उसके पति नरेंद्र के परिवार में ही एक महिला से संबंध थे। प्रियंका इसका भी विरोध करती थी।
विज्ञापन

बुधवार को पड़ोसियों ने रेखा को फोन करके बताया कि प्रियंका को जहर दे दिया गया है। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे सांई अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए। इस पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो प्रियंका को मृत अवस्था में पाया। उन्होेंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रियंका को जहर देकर मारा है। मायके पक्ष के लोग काफी देर तक कार्रवाई के लिए हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने पहुुंचकर किसी तरह मामला शांत करवाया। इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषिपाल सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed