फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of BSP leader in Meerut, and police are investigating

मेरठ: पुलिस के सामने बसपा के छात्रनेता की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या

Fri, 14 Sep 2018 05:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 14 Sep 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Murder of BSP leader in Meerut, and police are investigating
जांच करती पुलिस और नीचे बसपा नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में बुधवार दिनदहाड़े सीओ ऑफिस के सामने दो घरों में 31 लाख की डकैती का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार को सरेशाम पुलिस के सामने बसपा के एक छात्र नेता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान चेकिंग कर रही पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय जान बचाकर भाग निकली।

विज्ञापन


यह दुस्साहसिक वारदात गंगानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड पर बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुई। गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का निवासी बसपा का युवा छात्र नेता गुड्डू चौधरी उर्फ अजय (24) पुत्र तेजपाल हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। शाम को जब वह गंगानगर से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मवाना रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वह जान बचाकर अम्हैड़ा गांव की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

यह घटना वहां मौजूद तमाम लोगों के सामने हुई। वहीं पुलिस भी चेकिंग अभियान चला रही थी, लेकिन पुलिस कुछ करने के बजाय मौके से भाग गई। बदमाश हवाई फायरिंग करते बाइकों से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद जब तक गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंचती स्थानीय लोग उसे निजी अस्पताल ले जा चुके थे। इसके बाद सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज व इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि गुड्डू पर भी हत्या का केस था। वह बसपा नेता योगेश वर्मा का करीबी बताया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed