फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder : miscreants riding Scorpio shot dead the councilor in Shastrinagar Meerut

अपराधी बेखौफ: मेरठ के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने पार्षद को गोलियों से भूना

Sat, 28 Aug 2021 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 AM IST
सार

नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी जुबैर पार्षद है। शनिवार सुबह वह अपने मकान में ताला लगा कर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से पार्षद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder : miscreants riding Scorpio shot dead the councilor in Shastrinagar Meerut
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भले ही पुलिस अपराध पर नियंत्रण के दावे करती हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सच तो यह है कि यहां छेड़छाड़ से लेकर हत्याओं तक की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। शनिवार को शहर के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने पार्षद को सरेराह गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घटना की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास पार्षद जुबैर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

बताया गया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी जुबैर पार्षद है। जुबैर का एक मकान संतोष नर्सिंग होम के पास भी बताया गया। जहां से वह शनिवार सुबह ताला लगा कर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से पार्षद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिनदहाड़े पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि प्राथमिक जांच में बदमाशों द्वारा हत्या होना बताया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। अभी परिवार के लोगों से भी इस संबंध में बात की जाएगी, ताकि पता चले कि पार्षद का किसके साथ विवाद चल रहा था। 



बताया गया कि मृतक पार्षद प्रोपर्टी डीलिंग का भी कार्य करता था। बताया गया कि पार्षद जुबैर देहरादून में एक कॉलोनी काट रहा था। इससे पहले उसने बिजली बंबा बाईपास पर एक कॉलोनी काटी थी। जानकारी के अनुसार पार्षद जुबैर ओवैसी की पार्टी से शहर विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रहा था। मामले में पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed