फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: man shot dead in Sardhana, dead body found in farms on a charpai

मेरठ: सरधना में दिन निकलते ही महादेव गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में चारपाई पर पड़ा मिला शव

Mon, 18 Apr 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Apr 2022 11:40 AM IST
सार

सरधना के महादेव गांव में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Murder in Meerut: man shot dead in Sardhana, dead body found in farms on a charpai
वत्सल का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में सोमवार सुबह महादेव गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महादेव गांव निवासी वत्सल (20) पुत्र प्रदीप रविवार देर रात अपने नलकूप पर गया था। सुबह देर तक नहीं आने पर परिजन देखने पहुंचे तो चारपाई पर उसका शव लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  कोर्ट मैरिज करने पर दी खौफनाक सजा: दामाद को पहले मारी गोली, फिर गला रेतकर हत्या, बचाने आई पत्नी व बहन पर भी चाकू से किए वार, हमलावर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया गया कि मृतक प्रदीप की इकलौती संतान था। जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

 

सोमवार सुबह ही सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में  प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज करने को लेकर युवती के भाइयों ने उसके पति की गोली मारकर व गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं  युवक को बचाने पहुंची आई उसकी पत्नी पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं मृतक की बहन पर भी चाकू से वार किए गए वह मामूली रूप से घायल हुई है।
उधर, क्षेत्र में दो सनसनीखेज हत्याओं से लोगों में दहशत बनी हुई है। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed