फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder In Meerut: man killed his aunt after taking her in forest, accused injured in police encounter

Murder In Meerut:चाची को जंगल में ले गया, फिर गला दबाकर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

Thu, 12 Sep 2024 02:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में चाची की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Murder In Meerut: man killed his aunt after taking her in forest, accused injured in police encounter
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।

विज्ञापन


थाना लिसाडी गेट थाने में  नौशाद पुत्र मौ0 इस्लामुद्दीन निवासी इत्तेफाक नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती फरहाना (40) को तमंचे के बल पर अपने ही भतीजे सुऐब पुत्र शमशाद निवासी कस्बा लावड़ थाना इंचाैली जनपद मेरठ के द्वारा अपहरण कर ले जाने के संबध मे तहरीर दी गई थी(

विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी कि बुधवार देर रात मुखबिर द्वारा मिली कि शोएब जिला छोड़कर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को लावड़ मंसूरीपुर पुल के पास घेर लिया।  

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी कक्षा चार तक पढ़ाई की है। वह मजदूरी करता है और उसके चाचा मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं। आरोपी के अपनी चाची फरहाना से अवैध संबंध हो गए। वह लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

इसी से तंग आकर उसने चाची की हत्या की योजना बना डाली। वह उसे तमंचे से आतंकित कर जंगल में ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली। शव को छिपा दिया। उसने बताया कि वह पहले तमंचे से चाची की हत्या करना चाहता था लेकिन सोचा कि तमंचे से आवाज होगी इसलिए गला दबाकर हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed