फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder accused surrendered himself at the police station in shamli

एनकाउंटर का ऐसा खौफ, बदमाश थाने पहुंचकर बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

Wed, 21 Feb 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Feb 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
murder accused surrendered himself at the police station in shamli
सरेंडर करने पहुंचा हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इसे कहते हैं पुलिस का बुलंद इकबाल। बदमाश खुद ही थाने पहुंचकर कहते हैं कि मैं अपराध से तौबा करता हूं और कोई घटना नहीं करूंगा। तीन दिन पूर्व जहां कैराना के दो बदमाशों ने अपराध से तौबा करते हुए जिंदगी की भीख मांगी थी, तो रविवार को एक हत्यारोपी ने खुद ही झिंझाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन


वह जनवरी माह में हुए हत्याकांड में फरार चल रहा था। रविवार दोपहर झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान थाना परिसर में बैठे थे। इसी दौरान गांव ख्वाजपुरा निवासी मुंशाद हाथ जोड़े हुए थाने में पहुंचा। थानाध्यक्ष से कहा कि मेरा नाम मुंशाद है और मैं ख्वाजपुरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


गांव में तैय्यब उर्फ जल्ला की हत्या के मामले में आरोपी हूं और सरेंडर करने आया हूं। मुंशाद ने कहा कि मुझे पुलिस की गोली से डर लगने लगा है, मुझे गोली ना मारी जाए, मैं अपराध से तौबा करता हूं। गौरतलब है कि गांव ख्वाजपुरा में गत 21 जनवरी को तैय्यब उर्फ जल्ला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में छह आरोपी पूर्व में ही जेल जा चुके हैं, जबकि मुंशाद फरार चल रहा था। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि हत्यारोपी मुंशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तीन दिन पूर्व सालिम और उसके भाई ने की अपराध से तौबा
कैराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी सालिम उर्फ बाबा तथा उसके भाई ने तीन दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपराध से तौबा की थी। सालिम के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी कि अब कभी अपराध नहीं करूंगा और शांति के साथ जीवन यापन करूंगा।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली

अब तक 53 मुठभेड़, 75 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार

murder accused surrendered himself at the police station in shamli
फाइल फोटो

बदमाशों में पुलिस का खौफ बनने के पीछे बड़ी वजह है पुलिस का वह ऑपरेशन, जो बदमाशों के खिलाफ चल रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शामली जिले की पुलिस एक्शन मोड़ में आई और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देशन में बदमाशों पर कहर बनकर टूट पड़ी।

50 हजार के इनामी रहे बदमाश फुरकान को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने से शुरू हुए मुठभेड़ के सिलसिले में अब तक करीब 53 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इन मुठभेड़ों में पुलिस करीब 75 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी हैं। मुठभेड़ में बदमाशों की टांग में गोली लगीं। अब बदमाश अपनी टांगों पर ठीक से चलने के भी मोहताज हो गए।

 मुठभेड़ों में मारे गए छह बदमाश
- कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर साबिर को पुलिस ने गांव जंधेड़ी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

- मुकीम काला गिरोह के ही बदमाश अकबर ने झिंझाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। तीन फरवरी को पुलिस ने झिंझाना-ऊन मार्ग पर अकबर को एनकाउंटर में मार गिराया।

- कैराना क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले नौशाद उर्फ डैनी और सरवर निवासी भूरा का एनकाउंटर किया

- लूटपाट के मामलों में सक्रिय रहने वाले बदमाश इकराम टोला निवासी कैराना को पुलिस ने कैराना थाना क्षेत्र में एनकाउंटर किया

- झिंझाना में व्यापारी के यहां डकैती डालने आए गिरोह के बदमाश राजू निवासी लोनी (गाजियाबाद) का एनकाउंटर किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed