फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation removed encroachment from Madhavapuram Greenbelt

माधवपुरम ग्रीनबेल्ट से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment from Madhavapuram Greenbelt
माधवपुरम ग्रीनबेल्ट से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

मेरठ। बीते कई वर्षों से माधवपुरम ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों पर सोमवार को नगर निगम की जेसीबी चली। निगम टीम ने हल्के विरोध के बाद ग्रीन बेल्ट के अतिक्रमण हटा दिया। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी नगर आयुक्त को भेज दिया है। कुछ लोगों ने नगर निगम टीम पर भेदभाव के आरोप भी लगाए।
दिल्ली रोड से माधवपुरम जा रही मुख्य सड़क के नाले किनारे ग्रीन बेल्ट छोड़ी गई है, लेकिन इस ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने कब्जा कर डेयरी संचालित कर ली और नर्सरी की आड़ में अस्थायी घर भी बना लिए। ऐसे में यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम अफसरों तक पहुंच चुकी थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल की टीम ने सोमवार दोपहर यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने जेसीबी की मदद से ग्रीन बेल्ट पर संचालित हो रही एक डेयरी और चार स्थायी कब्जों को हटाया। इसके अलावा यहां रखे दो लोहे के खोके तोड़े गए और नाला पटरी पर रखे जेनरेटर को भी उठा लिया। टीम ने यहां ग्रीन बेल्ट पर बने जानवरों के बाड़े भी तोड़े, जिसका बाड़ा संचालक राजकुमार ने विरोध किया, लेकिन टीम की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। सख्ती देखकर कई लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में आए कई लोगों ने प्रवर्तन दल की टीम पर भेदभाव करने और कुछ लोगों के अतिक्रमण छोड़ने का आरोप लगाया। प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। नर्सरी संचालन को नगर निगम से अनुमति है और इसका किराया निगम में जमा होता है। नर्सरी संचालक के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही गमले वाले को भी वहां से हटा दिया है।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हवलदार जसवंत तोमर, सूबेदार जगबीर सिंह, मुनेंद्र कुमार, हरेंद्र, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार और सनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed