फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation Prepares to Impose Fine of Crores on Telecom Company

Meerut News: टेलीकॉम कंपनी पर करोड़ों रुपये जुर्माना लगाने की तैयारी में नगर निगम

Fri, 20 Mar 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Prepares to Impose Fine of Crores on Telecom Company
मेरठ। शास्त्रीनगर और मंगलपांडे नगर में सीवर लाइन में टेलीकॉम कंपनी के तारों का जाल बिछा हुआ है। इसके कारण सीवर चोक हो रहे हैं और सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बृहस्पतिवार को निगम के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। बैठक में टेलीकॉम कंपनी पर 48 करोड़ रुपये का का जुर्माना लगाने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में महापौर ने अधिकारियों को जल्द जुर्माने का एस्टीमेट बनाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शहर के शास्त्रीनगर और मंगलपांडे नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या आने पर महापौर ने तीन बार निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ही सीवर लाइन में टेलीकॉम कंपनी के तारों का जाल मिला था। कंपनी ने सीवर लाइन में अनधिकृत प्रकाशीय तंतु नलिका बिछाई है। निगम ने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed