फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation land sold for 27.5 lakhs, case filed against two

Meerut: साढे़ 27 लाख में बेच दी नगर निगम की जमीन, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation land sold for 27.5 lakhs, case filed against two
- फोटो : amar ujala

मेरठ। अब्दुल्लापुर निवासी यूसुफ पुत्र सिद्धू ने नगर निगम की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर गांव के ही रहने वाले उम्मेद अली पुत्र नजीर अहमद को साढ़े 27 लाख रुपये में बेच दी। पटवारी रूद्रेश कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अब्दुल्लापुर में नगर निगम की 970 वर्ग मीटर भूमि है। यह भूमि इस समय बंजर पड़ी हुई है। पटवारी रूद्रेश कुमार ने शिकायत में बताया कि अब्दुल्लापुर के रहने वाले यूसुफ पुत्र सिद्धू ने नगर निगम की 963 वर्ग मीटर भूमि के फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। इसके बाद उसे गांव के ही उम्मेद अली को साढ़े 27 लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त दोनों को इस भूमि के बारे में पहले से पता था कि यह नगर निगम की है, इसके बावजूद दोनों ने षड़यंत्र के तहत बेचा है। इंस्पेक्टर उपेंद्र मलिक का कहना है कि यूसुफ और उम्मेद अली के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed