फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-son jailed for raping a five-year-old girl

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में जेल गए मां-बेटा

Wed, 27 Sep 2017 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Sep 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mother-son jailed for raping a five-year-old girl
महिला थाने में हंगामा करते लोग और पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ के माधवपुरम में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी और उसकी मां को ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार करीब पांच साल पहले भी आरोपी बच्ची से दुराचार के मामले में पकड़ा गया था। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार रात लोगों ने इस घटना के आरोपी प्रशांत चौधरी उर्फ अन्नू और उसकी मां की पिटायी कर दी थी। इस दौरान पुलिस पर भी हमला बोला था। आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर बाहर खड़ी एक पुलिसकर्मी की कार तोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रशांत को दुष्कर्म की धारा जबकि उसकी मां सुषमा को साजिश रचने की धारा में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


रासुका की कार्यवाही होगी
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय के मुताबिक लोगों ने बताया कि आरोपी प्रशांत चौधरी ने वर्ष 2012 में एक बच्ची से ऐसी ही घिनौनी घटना की थी। प्रशांत उस समय किशोर था। पुलिस ने उसको किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा था। आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने के बाद रासुका की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएसपी से की शिकायत
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी इस मामले को लेकर एसएसपी से मिले। कहा कि आरोपी पहले भी ऐसी घटना कर चुका है। उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। माधवपुरम से पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची थी। जांच कराकर चौकी पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी ने जांच कराने की बात कही।

पढ़ें : बलात्कार : बच्ची को दर्द से बिलखता देख... भड़का जनाक्रोश, आरोपी को धुना

हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट भेजी

Mother-son jailed for raping a five-year-old girl
महिला थाने में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आर्मी से रिटायर प्रशांत के पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि एक दरोगा का प्रशांत के घर आना-जाना है। घटना के दौरान दरोगा वहीं पर था। जिसकी लोगों ने गाड़ी तोड़ी थी। एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई तो सामने आया कि वह दरोगा नहीं बल्कि हेड कांस्टेबल मिट्ठन लाल सिंह है। जिसकी पोस्टिंग गाजियाबाद में है। मिट्ठन लाल आरोपी प्रशांत का मौसा बताया गया है। एसएसपी ने उसकी रिपोर्ट एसएसपी गाजियाबाद को भेजी ह्रै। 

महिला थाने में आरोपी और पुलिस पर फिर हमला  
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की लापरवाही से मंगलवार फिर से महिला थाने में टकराव के हालत बने। आरोपी प्रशांत को जीप में बैठाकर पुलिस महिला थाने पहुंची। जहां से पुलिस गाड़ी में प्रशांत की मां को साथ लेकर कोर्ट में पेश करने जाना था। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी मां-बेटे के साथ उसकी गाड़ी में पीड़ित बच्ची को कोर्ट तक ले जाना चाहती थी। आरोपियों के साथ फिर बच्ची को सामने आने पर पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। इसकी जानकारी लगने पर प्रजापति समाज के दो दर्जन से अधिक लोग महिला थाने में पहुंच गए। महिलाओं ने आरोपी प्रशांत को फिर पीटा।  बीच बचाव में आई पुलिस के साथ भी मारपीट हो गई। उसके बाद पुलिस वहां से आरोपी प्रशांत और उसकी मां को कोर्ट ले गई। पीड़ित बच्ची व उसके परिजनों को दोबारा कोर्ट ले जाकर 164 के बयान कराए।

पढ़ें : बच्ची से दुष्कर्म, महिलाओं ने थाने में घुसकर पीटा तो भाग खड़े हुए पुलिसवाले

आरोपी की तरफ महिलाएं दौड़ीं, पीछा छुड़ाना हुआ मुश्किल
आरोपी की तरफ महिलाएं दौड़ीं तो पुलिस को पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष से पुलिस साठगांठ करने में लगी है। पुलिस बार-बार उनको धमकी देती है कि वह उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर देगी।  वहीं एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपी मां बेटे और पीड़ित बच्ची को एक साथ गाड़ी में कोर्ट ले जाना चाहती थी। इसे लेकर ही महिला थाने में पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इसकी जानकारी पहले से उन्हें नहीं दी। उधर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी प्रशांत के साथ उसकी मां को कोर्ट में पेश करना था। पुलिस प्रशांत को लेकर महिला थाने पहुंची तो पीड़ित परिवार ने हंगामा कर दिया। प्रशांत को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले को शांत किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed