{"_id":"6956955436f001c1fc047275","slug":"mother-of-three-children-adamant-on-living-with-her-lover-meerut-news-c-73-1-mct1008-105939-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। महिला के पति ने भी जान का खतरा बताते हुए साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। वहीं महिला का प्रेमी भी उससे पीछा छुडाने में लगा है। मामला थाने पहुंचा तो कई घंटों तक महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
कस्बा निवासी युवक ने सात साल पहले बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र की रहने वाी युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक ने बताया कि शादी के तीन साल तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन चार साल पहले उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग उसके ही गांव निवासी युवक से हो गया। बताया कि इसके चलते उसके घर में लड़ाई रहने लगी। उसने अपने तीन बच्चों का हवाला देकर पत्नी को काफी समझाया भी लेकिन महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची है। हत्या के डर से युवक ने पत्नी को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया।
वहीं, महिला का प्रेमी भी अब महिला से पीछा छुड़ाने के चक्कर में लगा है। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मिशन शक्ति के तहत दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।