मां भारत में, बच्चे गए पाकिस्तान: यहां सना ने नहीं खाया खाना, सरहद पार भूख से तड़पती रही छह माह की बच्ची
मेरठ के सरधना निवासी सना की शादी पाकिस्तान में हुई है। वह 40 दिन के वीजा पर भारत आई हुई थी, तभी पहलगाम अटैक हो गया। उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया गया, जब भारतीय पासपोर्ट होने के कारण सना को यहीं रोक लिया गया।
विस्तार
दोनों मुल्कों में अमन-चैन की दुआ कर रहे परिजन
मोहल्ला घोसियान निवासी सना की शादी पांच साल पहले पाकिस्तान के कराची निवासी उसकी बुआ इद्दो के बेटे बिलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद सना 2022 में पहले 40 दिन के वीजा पर भारत आई थी। इसके बाद वह 14 अप्रैल 2025 को मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।
MEA: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर ओआईसी के बयान को बताया 'बेतुका', कहा- हमारे आंतरिक मामलों में दखल ना दें
इस बार वह तीन साल का बेटा मुस्तफा व छह माह की बेटी माही के साथ आई थी। सना के पति परिवार को लेने अटारी बॉर्डर पहुंचे थे। इसी दौरान भारतीय पासपोर्ट धारक होने की वजह से अधिकारियों ने सना को जाने से रोक दिया। लेकिन उनके बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था, इसके चलते उसे अपने बच्चों से दूर होना पड़ा।