फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejects OIC statement on Pahalgam terror attack as 'absurd', News in Hindi

MEA: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर ओआईसी के बयान को बताया 'बेतुका', कहा- हमारे आंतरिक मामलों में दखल ना दें

Tue, 06 May 2025 10:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 10:36 PM IST
सार

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में सीमा पार की भूमिका को नकारा गया है। भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन बयान को पूरी तरह से बेतुका और तथ्यहीन बताया है।

विज्ञापन
India rejects OIC statement on Pahalgam terror attack as 'absurd', News in Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने मंगलवार को इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) पर जमकर निशाना साधा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि ओआईसी का बयान, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में सीमा पार की भूमिका को नकारा गया है, बेतुका और तथ्यहीन है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'ओआईसी का यह बयान पाकिस्तान के कहने पर जारी किया गया है और यह बेतुका है। इसमें पहलगाम के आतंकी हमले के पीछे की सच्चाई और सीमा पार की संलिप्तता को नजरअंदाज किया गया है।' उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद में शामिल रहा है और अब वह ओआईसी के मंच का इस्तेमाल कर रहा है ताकि वह गुमराह करने वाला और अपने हित में बयान दिलवा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Indus Treaty: सिंधु जल संधि पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, 'भारत का पानी पहले बाहर जाता था, अब वह देश के काम आएगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल ना दें
भारत ने साफ शब्दों में कहा कि ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम ओआईसी के इस हस्तक्षेप को पूरी तरह खारिज करते हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और इस पर बाहरी बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।'


पाकिस्तान पर सीधा हमला
भारत ने पाकिस्तान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवाद फैलाने वाला देश अब अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सहारा लेकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

यह भी पढ़ें - Mock Drill: मॉक ड्रिल के बारे में वह सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं? जानें कौन होगा शामिल और कैसे करें तैयारी

पहलगाम में आतंकी हमला
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बायसरन घाटी में मौजूद घास के मैदान में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे 26 पर्यटकों की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पाकिस्तान इस हमले के पीछे अपना हाथ होने की बात को अस्वीकार कर रहा है। वहीं भारत लगातार पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed