फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Morning rain in the morning, bright sunshine in the afternoon

सुबह को रिमझम बारिश, दोपहर में चटख धूप

Fri, 19 Jul 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Morning rain in the morning, bright sunshine in the afternoon
मोदीपुरम। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जहां सुबह को आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई, वहीं दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और चटख धूप खिल आई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 24 से 48 घंटे में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण दिन में जहां उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। बुधवार रात के बाद बृहस्पतिवार सुबह को हुई हल्की बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं दोपहर को धूप निकलने से मौसम फिर थोड़ा गर्म हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम आद्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 3 मिमी रिकॉर्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान दो डिग्री कम है। आद्रता फिर से बढ़ गई। शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। 20 जुलाई तक मौसम का मिजाज मिला जुला रहेगा। मौसम के शुष्क होने से तापमान बढेगा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री
सूर्योदय कल-5.32
सूर्यास्त आज----7.18
पूर्वानुमान
दिन में आमसान पर बादल रहेंगे, तापमान बढ़ सकता है।
-----------------
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
कमिश्नरी चौराहा--108
सर्किट हाऊस---89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed