फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More then hundred Corona positive found in Meerut, including 28 residents of Nari Niketan found in Meerut

मेरठ में नारी निकेतन की 28 संवासनियों समेत कोरोना के 139 मरीज मिले, 7 बंदी भी संक्रमित, चार की मौत

Tue, 06 Oct 2020 12:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Oct 2020 12:13 AM IST
सार

- अस्थाई जेल के 7 बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले
- कोरोना मरीजों की संख्या 9981 हुई
- शिक्षक, उद्यमी, छात्र,  श्रमिक, पेंशनर, महिलाएं, डॉक्टर, किसान, पेंशनर, पुलिसकर्मी, बैंककर्मी भी संक्रमित

विज्ञापन
More then hundred Corona positive found in Meerut, including 28 residents of Nari Niketan found in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में दूसरे दिन भी नारी निकेतन की 28 संवासनियों समेत 139 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अस्थाई जेल के 7 बंदी भी संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से सोमवार को 4 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार मरने वालों में बागपत रोड स्थित देवपार्क कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, गंगानगर आई ब्लॉक निवासी 36 वर्षीय युवक, पांडवनगर निवासी 52 वर्षीय महिला और मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। 
विज्ञापन


सीएमओ के अनुसार नए मिले मरीजों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के अलावा उद्यमी, छात्र, पुलिसकर्मी, श्रमिक, पेंशनर, महिलाएं, किसान, पेंशनर, पुलिस कर्मी, और सुभारती के 5 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 3532 लोगों के किए गए टेस्ट में 139 नए मरीज मिले। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9981पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 243 मौत हो चुकी हैं। 7770 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं।

1968 केस कोविड के सक्रिय हैं। 970 मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है। सोमवार को 198 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed