एमबीबीएस परीक्षा में पकड़े गए 12 मुन्नाभाई, विग पहनकर खास डिवाइस के जरिए कर रहे थे नकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस की सेमेस्टर एवं सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर शहर के जैन कन्या डिग्री कॉलेज में 12 मुन्ना भाई सामूहिक नकल करते पकड़े गए। सभी अंडरगारमेंट और विग में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर नकल कर रहे थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के सचल दल ने बरामद हुई डिवाइस और उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया। सभी नकलचियों के खिलाफ शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर में स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 142 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र शहर के जैन कन्या डिग्री कॉलेज में बना है। दो जुलाई से शुरू हुई परीक्षा में एमबीबीएस द्वितीय, तृतीय और अंतिम सेमेस्टर के अलावा सप्लीमेंट्री एग्जाम के परीक्षार्थी भी शामिल हैं।
मंगलवार को अलग-अलग सेमेस्टर का अलग-अलग विषय का प्रश्र पत्र था। सुबह दस से दोपहर एक बजे की मीटिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक जेआर बेंथम एवं संतोष कुमार के साथ आई टीम एवं परीक्षा केंद्र स्टॉफ ने छापेमारी कर 12 परीक्षार्थियों को कक्ष संख्या दो, तीन, छह और सात से इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस के जरिए नकल करते हुए पकड़ा। इनमें से आठ छात्र कक्ष नंबर सात से पकड़े गए हैं। सात परीक्षार्थियों के अंडरगारमेंट में डिवाइस छिपी मिली, जबकि पांच ने विग लगाकर उसमें डिवाइस को छिपाया था। माइक्रोफोन कान में लगाकर नकल की जा रही थी। जांच पड़ताल के दौरान अंडरगारमेंट में लगी एक डिवाइस बाथरूम से भी बरामद हुई। विश्व विद्यालय की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नकल पकडऩे वाली टीम के साथ आरोपियों ने दुव्र्यवहार भी किया। टीम बरामद हुई डिवाइस, विग तथा उत्तर पुस्तिकाएं सील कर यूनिवर्सिटी ले गई। इस मामले में जैन कन्या डिग्री कॉलेज की अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक डा. निशा गुप्ता की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
परीक्षा केंद्र के आसपास से कराई जा रही थी नकल
जैन कन्या डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों से ब्लुटूथ डिवाइस बताई गई हैं। ब्लुटूथ की रेंज बहुत ज्यादा नहीं होती। इससे साफ है कि परीक्षार्थियों के कॉलेज के आसपास से ही कोई नकल करा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि केंद्र के आसपास खड़ी गाडिय़ों में नकलचियों के साथी मौजूद थे और उन्हें वहीं से मोबाइल फोन के जरिए प्रश्रों के उत्तर बताए जा रहे थे। कॉलेज की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में भी आसपास से ही नकल कराए जाने की आशंका जताई है।
इन्हें पकड़ा गया नकल करते
कक्ष संख्या दो से हिमांशु और सुमित पूनिया, कक्ष तीन से निगम चौधरी, कक्ष छह से प्रियांशु चौहान और कक्ष सात से करन पंवार, विकास, लावण्य त्यागी, मोहम्मद मुसाहिद हुसैन, सुमित चौधरी, विशाल वर्मा, मोहित सिंह एवं प्रशांत नेहरा को नकल करते पकड़ा गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विश्व विद्यालय की टीम के सदस्यों ने बताया कि विश्व विद्यालय स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
इन्होंने कहा...
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के फ्लाइंग स्वॉयड एवं कॉलेज स्टॉफ ने सामूहिक नकल पकड़ी है। परीक्षार्थियों के पास से कुछ डिवाइस बरामद हुई हैं। कॉलेज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। - हरीश सिंह भदौरिया, सीओ सिटी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/