फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than 300 Ayurvedacharyas from all over the country will gather in Ayurveda festival

Meerut News: आयुर्वेद पर्व में जुटेंगे देशभर के 300 से ज्यादा आयुर्वेदाचार्य

Mon, 06 Mar 2023 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
More than 300 Ayurvedacharyas from all over the country will gather in Ayurveda festival
11 मार्च से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया जाएगा आयोजन, आएंगे उपराष्ट्रपति-मुख्यमंत्री
विज्ञापन



मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में 11 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) में देशभर के 300 से ज्यादा आयुर्वेदाचार्य जुटेंगे। इसका उद्घाटन करने के लिए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे।
जिले के 8 कॉलेजों के यूजी और पीजी के 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल होंगे। 13 मार्च को समापन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आएंगे। इसमें शामिल होने वाली 50 आयुर्वेदिक कंपनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय की तरफ से देशभर में हर साल पांच आयोजन होते हैं, यह चौथा आयोजन मेरठ में हो रहा है। महासम्मेलन में शनिवार को विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेजा रहेंगे, जो आयुष मंत्रालय में सचिव हैं। वैद्य मनोज नेसरी रहेंगे, जो आयुष मंत्रालय में सलाहकार हैं। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राजवैद्य देवेंद्र त्रिगुणा रहेंगे, जो पद्मश्री और पद्मभूषण हैं। राजस्थान की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जयपुर के वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रदीप प्रजापति, गुजरात आयुर्वेद युनिवर्सिटी जाम नगर के वाइस चांसलर मुकुल पटेल, बीएचयू के प्रोफेसर मनोरंजन साहू भी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वैज्ञानिक गोष्ठियां होंगी। विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगे। दूसरे दिन रविवार को इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर प्रसाद दयालु करेंगे। विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के वाइस चांसलर सुनील जोशी रहेंगे। इनके अलावा शाल्य तंत्र विशेषज्ञ प्रोफेसर बीआर त्रिपाठी और यूनानी विशेषज्ञ डॉ. मुनीर अजमत दिल्ली से आएंगे। सोमवार को वैज्ञानिक सत्र होगा, जिसमें नादियाद आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुजरात के प्रोफेसर एसएन गुप्ता, अखिल भारतीय आयुर्वेद शिक्षण संस्थान के डीन प्रोफेसर महेश व्यास आएंगे। इनके अलावा रुड़की से यूनानी विशेषज्ञ डॉ. मति उल्ला आएंगे। शाल्य तंत्र विशेषज्ञ आग से चिकित्सा करेंगे। गर्दन, घुटनों आदि बीमारियों का तुरंत इलाज करके दिखाएंगे।
विज्ञापन



ओपीडी में निशुल्क मिलेगा उपचार, दवाइयां
महासम्मेलन के दौरान तीन दिन ओपीडी चलेगी। अपराह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक वैद्य निशुल्क परामर्श और दवाइयां देंगे। इस दौरान आयुष मंत्रालय की तरफ से औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article