बदले ठिकाने: मेरठ में 518 अपराधी लापता, अपराधियों के सत्यापन अभियान में खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लूट डकैती और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वहीं, अपराधियों पर शिकांजा कसने के लिए अभियान शुरू किया गया है। लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी में एक सप्ताह में 575 अपराधियों के घर पर पुलिस पहुंची। इसमें करीब 335 अपराधियों का सत्यापन कराया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर थाने स्तर पर वांछित और सक्रिय बदमाशों का सत्यापन कराने के साथ डोजियर बनाने की प्रक्रिया जारी है।
थाना स्तर पर हिस्ट्रीशीटर, वांछित, अपराधी, सक्रिय बदमाशों की छानबीन की गई है। पहले 1350 अपराधियों की सूची बनाई गई जो घर पर नहीं मिले। अब पुलिस ने इनमें से 518 अपराधियों की सूची बनाई है।
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
जमानतियों का भी सत्यापन
अपराधियों के साथ-साथ अपराधियों की जमानत लेने वाले लोगों का भी पुलिस सत्यापन कर रही है। जेल में बंद शातिर अपराधियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई अपराधियों की जमानत हो चुकी है। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है कि कहीं जमानती फर्जी तो नहीं बनाए गए।
कंकरखेड़ा में चल सकता है अभियान : लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के बाद अब कंकरखेड़ा में भी अभियान चल सकता है। टीपी नगर, सदर व नौचंदी समेत कई थानों पर दर्ज अपराधियों के रिकॉर्ड की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के घर पर पुलिस अमला जाएगा तो वो वारदात करने से पहले एक बार सोचेंगे। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हैं। पुलिस सभी पर नजर रखे हुए है।
अपराधियों का सत्यापन और डोजियर बनाने का काम थाने स्तर पर चल रहा है। जो अपराधी अपने घर पर नहीं मिला था या फिर उसने ठिकाना बदल लिया है। पुलिस उनकी भी पड़ताल कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी