फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monu was shot in marriage for revenge

बदला लेने के लिए शादी में मोनू को मारी थी गोली

Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Monu was shot in marriage for revenge
बदला लेने के लिए शादी में मोनू को मारी थी गोली
विज्ञापन

सरधना। अहमदाबाद गांव में एक सप्ताह पहले शादी समारोह में हुई मोनू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रंजिश में राइफल से गोली मारकर मोनू की हत्या की थी।

थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद में 10 दिसंबर की रात समरपाल की बेटी शादी थी। बरात खतौली से आई थी। शादी में मोनू और अंकित भी शामिल हुए। रात करीब 11 बजे सिर में गोली लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 11 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। मोनू के भाई सोनू ने समरपाल और युवक अंकित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पकड़ा गया अंकित पहले तो गोली अचानक चलने की बात कहता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह और मोनू दोनों एटूजेड कॉलोनी में विवेक चौधरी के यहां काम करते थे। उसकी कई बार मोनू से कहासुनी हो गई थी। इससे दोनों में विवाद चल रहा था। 10 दिसंबर को वह मोनू के साथ अहमदाबाद शादी समारोह में गया था। उसने मौका पाकर हर्ष फायरिंग करने के लिए विवेक की रायफल ली और मोनू के सिर में गोली मार दी। थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने बताया कि विवेक चौधरी की राइफल को तलाश किया जा रहा है। वहीं आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed