फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Molestation of two sisters, pointing a gun at their mother and vandalizing the house

Meerut News: दो बहनों से छेड़छाड़, मां पर तमंचा ताना और घर में की तोड़फोड़

Tue, 15 Oct 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Molestation of two sisters, pointing a gun at their mother and vandalizing the house
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद घर में घुसकर मां पर तमंचा तान दिया और तोड़फोड़ की। इस मामले में सोमवार को दोनों बहनें अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित युवतियों ने बताया कि वह 10 अक्टूबर को जेल चुंगी से दशहरे मेला देखकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर उनसे छेड़छाड़ की। वे किसी तरह घर पहुंचीं तो आरोपी वहां तक भी पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर युवतियों की मां की कनपटी पर तमंचा तान दिया और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे छोड़ दिया। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले में सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed