{"_id":"69fdef66181d7de49a0f886b","slug":"mobile-snatched-from-student-on-partapur-bypass-miscreant-nabbed-meerut-news-c-72-1-mct1002-152988-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परतापुर बाईपास पर छात्रा से मोबाइल लूटा, बदमाश दबोचा\nपरतापुर बाइपास पर छात्रा से मोबाइल लूटने वाला बदमाश दबौचा-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परतापुर बाईपास पर छात्रा से मोबाइल लूटा, बदमाश दबोचा परतापुर बाइपास पर छात्रा से मोबाइल लूटने वाला बदमाश दबौचा-
विज्ञापन
- लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद की
संवाद
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के परतापुर बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह कोचिंग जाने के लिए खड़ी छात्रा से बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने शुक्रवार को महरौली बंबे के पास से बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
परतापुर पुलिस के अनुसार, सुशांत सिटी सेक्टर-5 निवासी नीलम पत्नी पवन सिंह मूल रूप से घाट गांव की रहने वाली हैं। पवन सिंह बागपत के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है और परिवार के साथ सुशांत सिटी सेक्टर पांच में रहते है। उनकी बेटी सृष्टि मेरठ के एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है और नोएडा के एक कोचिंग सेंटर से फिजिक्स की तैयारी कर रही है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सृष्टि कोचिंग जाने के लिए दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित अंसल तिराहा के खड़ी थी। छात्रा ने मोबाइल निकाला तभी बागपत बाईपास की ओर से स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बाइक धीमी करते ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर छात्रा का मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश परतापुर की ओर भाग गए। छात्रा ने हौसला दिखाते हुए काफी दूर तक उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई और यक्ष ऐप और सर्विलांस के माध्यम से एक आरोपी को धर दबोचा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की छह टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई थी एक आरोपी को यक्ष ऐप, सर्विलांस की मदद से महरौली बंबे के पास से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी बिलाल निवासी शौकीन गार्डन 100 फुटा रोड थाना लोहियानगर है। आरोपी के कब्जे से छात्रा का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। वारदात में शामिल दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -