फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA Nahid Hasan of Samajwadi party could not arrested and Police will now apply to court in Shamli

सपा विधायक नाहिद हसन फरार, कुर्की की कार्रवाई के लिए आज कोर्ट में अर्जी डालेगी पुलिस

Tue, 01 Oct 2019 11:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Oct 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
MLA Nahid Hasan of Samajwadi party could not arrested and Police will now apply to court in Shamli
समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन - फोटो : social media

एक सप्ताह से कैराना विधायक नाहिद हसन की तलाश में लगी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। अब पुलिस विधायक के खिलाफ कुर्की की धारा 82 की कार्रवाई की तैयारी में हैं। विधायक नाहिद हसन के खिलाफ पुलिस आज कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के तहत धारा 82 की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र लगा सकती है। वहीं पुलिस कानूनी विशेषज्ञों की मदद से कागजात तैयार हो रही है। 

विज्ञापन


पुलिस कैराना विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में वारंट लेकर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। नाहिद की तलाश में एसपी सहित 11 टीमें लगी हैं। इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक में पुलिस की घेराबंदी है, लेकिन विधायक हाथ नहीं आ रहे।
विज्ञापन


विधायक को ही विवाद की वजह बनी संदिग्ध गाड़ी और उसके कागजात का पता है, इनके बिना पुलिस के केस की जांच भी अटकी है। हालांकि पुलिस ने विधायक को हाजिर होकर गाड़ी और उसके कागजात देने और अपना पक्ष रखने का समय भी दिया था, लेकिन विधायक के नहीं आने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिशें देनी शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी विधायक का पता नहीं लगने पर अब पुलिस विधायक के खिलाफ कुर्की के लिए धारा 82 के आदेश कोर्ट से लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक

एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक ना तो अपना पक्ष रखने आए और ना ही सरेंडर किया है। ऐसे में अब पुलिस आज धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी। संभवत: एक दो दिन में ये काम कर लिया जाएगा। इसके बाद भी यदि विधायक नहीं मिलते तो कोर्ट से अनुमति के बाद कुर्की की जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें विधायक की तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि पुलिस विधायक की चौतरफा घेराबंदी किए हैं। इस प्रकरण के बाद 26 सितंबर को पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर विधायक के खिलाफ एक और केस दर्ज कर उनकी राह मुश्किल कर दी है। 

विधायक को संदिग्ध गाड़ी और उसके कागजात उपलब्ध कराने और अपना पक्ष रखने को काफी समय दिया जा चुका है। वारंट होने के बाद भी वह सामने नहीं आ रहे हैं। अपना पक्ष नहीं रख रहे। अब पुलिस आज कुर्की की धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी। - अजय कुमार एसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed