फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misty Chaudhary and Amisha of Meerut have been selected in the Uttar Pradesh Under-23 women's cricket team

मिस्टी चौधरी और अमीषा का चयन: यूपी अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम में मेरठ का बजा डंका, भविष्य की खिलाड़ी तैयार

Sat, 28 Feb 2026 07:47 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 28 Feb 2026 07:47 AM IST
सार

मिस्टी चौधरी की बात करें तो वह शताब्दी नगर बी पॉकेट सेक्टर एक की रहने वाली हैं और वर्तमान में उनकी उम्र 16 वर्ष है। 16 वर्ष की उम्र में अंडर 23 महिला टीम के लिए चुनी जाना बड़ी बात है। वह मेरठ से पहली महिला क्रिकेटर हैं जो इस उम्र में अंडर 23 के लिए चुनी गई हैं। वहीं, अमीषा सीधे हाथ की बल्लेबाज हैं और गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में कोच चेतन रतूड़ी से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह 22 वर्ष की हैं और शानदार बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
Misty Chaudhary and Amisha of Meerut have been selected in the Uttar Pradesh Under-23 women's cricket team
उत्तर प्रदेश अंडर 23 महिला टीम में मिस्टी और अमीषा का चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया। यह चयन कानपुर में आयोजित कैंप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इसमें मेरठ की दो महिला क्रिकेटरों को अंडर 23 की टीम के लिए सलेक्ट किया गया है। इसमें सीधे हाथ की बल्लेबाज मिस्टी चौधरी और बल्लेबाज अमीषा का नाम शामिल है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक पिछले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन भी किया है।

विज्ञापन


मिस्टी चौधरी की बात करें तो वह शताब्दी नगर बी पॉकेट सेक्टर एक की रहने वाली हैं और वर्तमान में उनकी उम्र 16 वर्ष है। 16 वर्ष की उम्र में अंडर 23 महिला टीम के लिए चुनी जाना बड़ी बात है। वह मेरठ से पहली महिला क्रिकेटर हैं जो इस उम्र में अंडर 23 के लिए चुनी गई हैं। वह उत्तर प्रदेश के लिए अंडर 15, अंडर 19 खेल चुकी हैं और अब अंडर 23 भी खेलेंगी। मिस्टी ने छोटी से उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता सतीश ने बताया कि 3-4 साल की उम्र में ही उन्होंने बच्ची को क्रिकेटर बनाने का सोचा और उसे अभ्यास कराना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने अभी तक सभी टूर्नामेंट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के चलते उनका चयन अंडर 23 टीम के लिए किया गया है। सतीश देवश्री धागा कंपनी में कार्य करते हैं। मिस्टी के चयन पर उनके पिता के मालिक इंदर गर्ग और आवेग ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं पिता सतीश ने भी इस मौके पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मिस्टी ने कोच नितिन, नीतू अग्रवाल से क्रिकेट की बारीकियां सीखी और अब वह आगरा में कोच केके शर्मा से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


अमीषा भी नहीं हैं किसी से कम
अमीषा की बात करें तो वह भी सीधे हाथ की बल्लेबाज हैं और गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में कोच चेतन रतूड़ी से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह 22 वर्ष की हैं और शानदार बल्लेबाज हैं। अमीषा ने 23 फरवरी से कानपुर में लगे कैंप में मैच के दौरान शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक मैच में 74 और एक मैच में 51 रन बनाए। शुक्रवार को हुए सलेक्शन मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। अमीषा शास्त्रीनगर के ब्लॉक की रहने वाली हैं और उनके पिता किसान हैं। इससे पहले अमीषा अंडर 23 के लिए दो बार यूपी की टीम में चुनी जा चुकी हैं। अभी हाल ही में उन्हें यूपी की महिला सीनियर टीम में भी चुना गया था। वह पिछले चार वर्षों से चेतन से प्रशिक्षण ले रही हैं। इस मौके पर चेतन ने भी उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed