Mission 2024: लखनऊ में सपा की बैठक आज, प्रत्याशी के लिए होगा मंथन, मेरठ से कई दावेदार
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी की अहम बैठक है, जिसमें मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी पर मंथन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सपा की मंगलवार को लखनऊ में बैठक होगी। इसमें मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए पर प्रत्याशी को लेकर मंथन होगा। इसके बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
सपा सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। मेरठ से कई दावेदार हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा, किठौर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, मुखिया गुर्जर, सांसद हरीश पाल के पुत्र नीरज पाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी।
यह भी पढ़ें: CAA अधिसूचना जारी: मेरठ-बिजनौर समेत वेस्ट UP में बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात
हालांकि इनमें से टिकट की बाजी किसके हाथ लगती है, यह आने वाला समय बताएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए मेरठ से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, इनके अलावा सपा के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी आदि लखनऊ जा रहे हैं।
सपा का दामन थामेंगे पूर्व भाजपाई
सपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा में शामिल रहे एक पूर्व नेता जल्द ही सपा का दामन थामेंगे। यह नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। पिछले दिनों काफी चर्चा में भी रहे थे।