{"_id":"65b82d7029dfee4d6e04e6d4","slug":"missing-girl-lavi-not-found-even-after-15-days-meerut-news-c-72-1-smrt1019-111505-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 15 दिन बाद भी नहीं मिली लापता बच्ची लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 15 दिन बाद भी नहीं मिली लापता बच्ची लवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र से 15 दिन पहले लापता बच्ची लवी को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर घेराव किया। ग्राम प्रधान संगठन के मंडल महामंत्री और माछरा के ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा के साथ अन्य लोग यहां पहुंचे।
गांव के रहने वाले अर्जुन जाटव ने बताया कि उसकी छह साल की मासूम बेटी लवी 14 जनवरी की शाम को घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। आरोप है कि बेटी की तलाश में वह लगातार थाने और अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है, लेकिन 15 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर चार दिन में पुलिस ने बच्ची को बरामद नहीं किया तो सैकड़ों ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि
-- -- -- -- -
बच्ची को बरामद करने की मांग
मेरठ। लिसाड़ीगेट के मकबरा बजरिया निवासी महिला ने एसएसपी से पांच साल की बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने सोमवार को दफ्तर पहुंचकर शिकायत पत्र दिया है। उसके मुताबिक बीते 27 दिसंबर को जब वह सुहेल गार्डन में बेटी लेने गई तो उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसकी बेटी को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी से बेटी को बरामद करने और आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। संवाद