फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants tried to steal in a shop of bullion merchant by making a 25 meter tunnel in Meerut

Meerut: निशाने पर सराफा व्यापारी, 25 मीटर सुरंग खोद पहुंचे बदमाश, पहले चेतावनी लिखकर गए थे चोर, शहर में दहशत

Fri, 03 Mar 2023 01:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

Meerut News : बदमाश लगातार सराफा व्यापारियों की दुकानों को निशाना बना रहे हैं।बदमाशों ने इस बार 25 मीटर सुरंग खोदकर चोरी का प्रयास किया है। हालांकि बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं सके।

विज्ञापन
Miscreants tried to steal in a shop of bullion merchant by making a 25 meter tunnel in Meerut
बदमाशों ने सुरंग खोदकर चोरी का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के सराफा व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही और बदमाश चेतावनी देकर वारदात कर रहे हैं। परतापुर में सुरंग बनाकर चोरी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने अब गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास सराफ की दुकान में चोरी के लिए 25 मीटर की सुरंग खोद दी। गनीमत रही कि बदमाश सफल नहीं हो सके। 

विज्ञापन


वहीं इससे पहले 22 अगस्त 2022 को भी सुरंग बनाकर इसी दुकान में बदमाशों ने चोरी की थी। वहीं, व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया तो एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चौकी प्रभारी फूलबाग कॉलोनी जयइंद्र जयंत को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार निवासी हेमेंद्र राणा की प्रिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। यहां हेमेंद्र और उनके बेटे शिवम राणा बैठते हैं। दुकान के बराबर में आयुर्वेदिक की दुकान एवं क्लीनिक है। यह करीब पांच माह से बंद है। दुकान के सामने नाला है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शिवम दुकान पर पहुंचे। जहां पर लोगों की भीड़ लगी थी। शिवम ने देखा कि बदमाश दुकान के सामने नाले के बराबर सुरंग खोदकर बंद पड़ी आयुर्वेदिक दुकान तक पहुंच गए थे। अब बदमाश दीवार में कुंबल करके सराफ की दुकान में पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले दुकान के पीछे रहने वाले लोग जाग गए। इसके चलते वारदात होने से बच गई। मौके पर गैस कटर और सिलिंडर भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चौकी प्रभारी जयइंद्र जयंत पहुंचे। उन्होंने थानेदार और सीओ को घटना के बारे में नहीं बताया, बल्कि मामले में लीपापोती करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी लगने पर व्यापारी नेता अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता और विजय आनंद अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। दोपहर एक बजे मामला एडीजी और आईजी तक पहुंचा। दोनों अधिकारियों ने घटना के बारे में पूछा। व्यापारियों की नाराजगी देखते हुए एसएसपी ने लापरवाही मानते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
चेतावनी देकर वारदात कर रहे बदमाश

परतापुर स्थित रिठानी पीर के पास दो फरवरी को सुरंग बनाकर बदमाशों ने दीपक लोधी की कंफेक्शनरी एवं सराफ की दुकान में चोरी की थी। बदमाशों ने लिखा था कि वह चुन्नू-मुन्नू हैं और ज्वेलरी ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा था कि फिर से आएंगे। पुलिस ने घटना का आधा अधूरा खुलासा किया था। इसमें 25 हजार रुपये का इनामी सुरेंद्र अभी फरार है, जबकि उसका बेटा पुलिस ने जेल भेजा था। पूछताछ में सुरेंद्र के बेटे ने सुरंग खोदने की बात से मना कर दिया था। परतापुर से पहले बदमाशों ने सुरंग और कुंबल करके सराफ की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश चेतावनी देकर वारदात कर रहे है। इसके बावजूद भी पुलिस की नींद नहीं टूट रही।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला

व्यापारी बोले-10 महीने में मेरी दुकान में दो बार सुरंग बना चुके बदमाश
गढ़ रोड स्थित प्रिया ज्वेलर्स में दस महीने में यह दूसरी वारदात है। व्यापारी हेमेंद्र राणा ने बताया कि 22 अगस्त 2022 को उनकी दुकान में बदमाशों ने सुरंग बनाकर चोरी की वारदात की थी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इसके बावजूद पुलिस आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सुरक्षा के मद्देनजर से दुकान के सामने नाले में सरिये लगाकर दीवार कराई थी ताकि बदमाश सुरंग करके अंदर न घुस पाएं। अबकी बार बदमाशों ने 25 मीटर की सुरंग खोदकर फिर से दुकान में चोरी का प्रयास किया। उनकी दुकान को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है।

हेमेंद्र राणा का कहना है कि पहले की वारदात में बदमाश करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए थे। इस बार भी वारदात के इरादे से 25 मीटर की सुरंग खोद दी। हेमेंद्र ने कहा कि अब दुकान सुरक्षित नहीं है। ऐसे में दुकान ही बंद करनी पड़ेगी। दूसरी बार वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

बाथरूम में हाथ न धोते तो हो जाती वारदात
दुकान के पीछे रामकुमार का परिवार रहता है। सुरंग खोदकर बदमाश बंद पड़ी आयुर्वेदिक की दुकान में बाथरूम में हाथ धो रहे थे। इसकी आवाज रामकुमार की पत्नी अनीता ने सुन ली। उसे शक हुआ कि रात में एक बजे दुकान में कौन आया है। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश सिलिंडर और गैस कटर छोड़कर भाग गए। कुछ लोगों ने कहा कि अगर बदमाश हाथ नहीं धोते तो सराफ की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते थे।

25 मीटर सुरंग खोदी, भनक तक न लगने दी
बदमाशों ने 25 मीटर सुरंग खोद दी और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। अंदेशा है कि सुरंग खोदने में दो-तीन या फिर ज्यादा दिन लगे होंगे। रात में ही बदमाश सुरंग खोदते होंगे। पुलिस ने बताया कि सराफ की दुकान के एक तरफ आयुर्वेदिक और दूसरी तरफ किराना की दुकान है। सुरक्षा के मद्देनजर सराफ की दुकान पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

ट्रायल कर रहे बदमाश, बड़ी वारदात के संकेत
सुरंग खोदने और चोरी न होने की जानकारी लगने पर एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिस को फटकार लगाई है। बोले कि बदमाश सुरंग खोदकर ट्रायल कर रहे हैं। अब बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस नाले के किनारे सराफ की दुकान और बैंक की शाखा की जानकारी जुटाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed