फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreants shot the young man who went to take animal fooder in Baghpat, injured

UP: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, बागपत में पशुओं का चारा लेने खेत में गए युवक को मारी गोली, घायल

Wed, 14 Sep 2022 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Sep 2022 12:20 PM IST
सार

बागपत में खेत में पशुओं का चारा लेने गए युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
miscreants shot the young man who went to take animal fooder in Baghpat, injured
घायल युवक व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टयोढ़ी गांव का रहने वाला अंकेश (27) पुत्र हरीश बुधवार की सुबह साइकिल पर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान युवक पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बैंककर्मी से लूट का प्रयास करने वाले बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े तो युवक लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा मिला। किसानों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को तुरंत नगर के आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और युवक की जानकारी ली। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार युवक को एक गोली सिर में व दूसरी सीने में लगी है। किसानों की सूचना पर परिजनों से उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।

उधर, क्राइम इंस्पेक्टर रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसपी ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर भेजी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले घायल युवक बाहलगढ़ में एक मेडिकल कंपनी में भी काम करता था। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed