{"_id":"63216995a0acd20891778a6b","slug":"muzaffarnagar-the-miscreants-who-tried-to-rob-a-bank-worker-were-caught-in-an-encounter-by-the-police-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बैंककर्मी से लूट का प्रयास करने वाले बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बैंककर्मी से लूट का प्रयास करने वाले बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी गोली
Wed, 14 Sep 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:25 AM IST
सार
मुज़फ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज सुबह तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से मंगलवार को नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास कर बैंककर्मी की जान लेने का प्रयास किया था। बुधवार सुबह बदमाशों के क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी लगने पर पुलिस ने घेराबंदी की।
इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर बंधन बैंक के कर्मचारी से स्याली गांव के जंगल में लूट का प्रयास करने वाले बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए। आज सुबह जमालपुर-गंगनहर पटरी पर मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार बदमाश गोविंद निवासी अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने अंकित निवासी नीमका थाना परीक्षितगढ़ और यशपाल यादव निवासी गांव मटोरा थाना मवाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक कारतूस, दो चाकू बरामद किए हैं।
बता दें कि मंगलवार को रामराज थानाक्षेत्र के गांव स्याली से बैंक कर्मचारी कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी ने मारपीट की और फायरिंग कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारी ने गन्ने के खेत मे घुसकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
बताया कि बैंककर्मी खेतों के बीच से होता हुआ जान बचाकर गांव में पहुंचा और आप-बीती सुनाई। खबर मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंककर्मी से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। बुधवार को पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।