फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   misconduct with student after making her hos

झांसी की छात्रा को पहले घर फिर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, इंसाफ के लिए काट रही थानों के चक्कर

Wed, 09 Oct 2019 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
misconduct with student after making her hos
demo pic - फोटो : pexels.com

झांसी की छात्रा को पहले घर और फिर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग के साथ इंसाफ की गुहार लगाने वाली यह छात्रा शहर के दो थानों के चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन


मामला मेडिकल थानाक्षेत्र का है। पीड़िता इंटर की छात्रा है और पांच-छह महीने पहले फेसबुक पर मुंडाली के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। फोन पर बातचीत का सिलसिला चला। छात्रा को बहला फुसलाकर युवक ने उसे मेरठ बुलाया। विश्वास कायम करने के लिये उसकी मांग में सिंदूर तक भर दिया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसको अपने घर में बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म की वारदात की।

विज्ञापन

आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी छात्रा को मेडिकल थानाक्षेत्र के एक होटल में लाया और फिर दुष्कर्म किया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित छात्रा ने इस मामले की शिकायत मुंडाली थाने में की। लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। 

उसके बाद छात्रा मेडिकल थाने में पहुंची। लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रा ने मेडिकल थाने में डेरा डाल दिया।  

दरोगा ने छात्रा को धमकाया 
मंगलवार दोपहर छात्रा थाने में आपबीती बता रही थी। आरोप है कि थाने के एसएसआई पिंकी देशवाल ने छात्रा को धमकाकर चुप रहने को कहा। इससे पहले छात्रा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाती कि एसएसआई ने उसको जबरन दूसरे कमरे में बैठा दिया। जबकि थाने में महिला दरोगा भी मौजूद थी, जिसने पीड़िता से कोई भी बात करना भी उचित नहीं समझा। 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस 
पीड़िता ने बताया है कि वह मुंडाली थाने गई थी। उसके बाद वह मेडिकल थाने आई। दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र में घटना होना बताकर पीछा छुड़ा रही है। जबकि छात्रा का कहना है कि उसके साथ दोनों ही जगह मुंडाली और मेडिकल क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात हुई। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा का कहना है कि शुरूआत में घटना मुंडाली क्षेत्र में हुई है। छात्रा को वहां पर भेजा जाएगा। निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।  

कितनी संवेदनशील है पुलिस 
महिला अपराध को लेकर सरकार व पुलिस के आला अधिकारी बेहद गंभीर हैं। लेकिन मेडिकल पुलिस कितनी गंभीर है। इसकी पोल मंगलवार को खुल गई। पीड़िता चिल्ला चिल्लाकर कह रही कि आरोपी को गिरफ्तार करो। लेकिन पुलिस पीड़िता की सुनने को तैयार नहीं है। पीड़िता को कैसे इंसाफ मिलेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज करने को तैयार नहीं है।  

मुकदमा, गिरफ्तार होगी
शहर हो या देहात, पीड़िता जहां पर तहरीर देगी, उसी थाने में मुकदमा दर्ज होगा। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले की दोनों थाना पुलिस से जानकारी मांगी गई है। -अजय साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed