{"_id":"62da474e3ddaf02dd01c4438","slug":"minister-suresh-khanna-has-reached-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी समस्याएं, निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी, अधिकारी को दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी समस्याएं, निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी, अधिकारी को दी ये चेतावनी
Fri, 22 Jul 2022 12:50 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:50 PM IST
सार
मेरठ पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना के सामने ग्रामीणों ने बड़ी समस्याएं रखीं। वहीं निरीक्षण के दौरान सुरेश खन्ना ने नाराजगी जताई और मुख्य विकास अधिकारी को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व मेरठ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। वहीं मंत्री सुरेश खन्ना ने संग्रहालय में शाहजहांपुर की अंतिम लड़ाई के इतिहास को भी देखा।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने खरखौदा क्षेत्र में कैली स्थित आदर्श विद्यालय व सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बारीकी से जांच की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में कक्षाओं में लगा फर्नीचर, शौचालय की साफ-सफाई और शैक्षिक स्तर की बारीकियों से जांच की। वहीं उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में शौचालयों में लगी टोटी की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उधर, कैली गांव के लोगों ने गांव की साफ-सफाई, नालों की सफाई व सामुदायिक शौचालयों में अटी पड़ी गंदगी को लेकर शिकायत की। इसके बाद में मंत्री ने मुख्य बस स्टैंड पर बने शौचालय का निरीक्षण किया और नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिन में सभी समस्याओं को सुधारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result: रिजल्ट देख खिल उठे चेहरे, पढ़िए पश्चिमी यूपी के किन-किन छात्रों ने किया टॉप
इसके बाद मंत्री सुरेश खन्ना ने खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम, ऑक्सीजन प्लांट व दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर को लेकर कई खामियां मिलीं। मंत्री ने इन्हें जल्द सुधारने की चेतावनी दी। इस मौके पर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चौधरी, सीएमओ और विधायक अमित अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।