फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State for Energy accused of grabbing valuable land belonging to Dalits

Meerut News: आलीशान मकान में चलता मिला मिनी कमेला, बीस कुंतल मीट पकड़ा

Fri, 05 Dec 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Energy accused of grabbing valuable land belonging to Dalits
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के ऊंचा सदीक नगर में स्थित हाजी शशमशद उर्फ छोटे पुत्र सोनू के इस मकान में
मेरठ। शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आलीशान मकान में चल रहे मिनी कमेले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से लगभग बीस क्विंटल मीट, चार पशु और पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक और कमले का संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऊंचा सद्दीकनगर निवासी सोनू और छोटे के आलीशान मकान में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को मकान के पिछले हिस्से में एक बड़े हॉल में मिनी कमेला चलता हुआ मिला। वहां पशुओं का कटान किया जा रहा था। छापा पड़ते ही आरोपी, मकान मालिक व संचालक अपने साथियों के साथ छत के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मकान को देखकर यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि यहां पशुओं का कटान किया जा रहा होगा। मकान में इटेलियन पत्थर लगे हैं। शानदार ड्राइंग रूम है। ऊपरी मंजिल पर मकान मालिक का परिवार रहता था। ड्राइंग रूम के बाद बड़े हॉल में मिनी कमेला संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान के बाद मीट को ठेलों पर सप्लाई किया जाता था।



इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने मिनी कमेला संचालन के आरोप में मकान मालिक दिलशाद, नौशाद, नदीम, फिरोज और कत्लखाने के संचालक छोटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article