फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Dr. Sanjeev Balyan says that if there will be law for two children in UP, the message will go to the country

राष्ट्रहित में दो से ज्यादा बच्चे पैदा न करें : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

Mon, 31 Aug 2020 02:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Minister Dr. Sanjeev Balyan says that if there will be law for two children in UP,  the message will go to the country
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पूरे देश के लिए चिंता का कारण है। राष्ट्रहित में दो से ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत ही नहीं हर चुनाव लड़ने पर रोक होनी चाहिए। जनसंख्या बिल पर फैसला प्रधानमंत्री करेंगे।

विज्ञापन


बागपत के छपरौली में भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में संजीव बालियान ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सामाजिक लोगों को विचार करना होगा। ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर देश का कोई भी चुनाव हो, उसमें यह कानून लागू होना चाहिए। उन्होंने छह महीने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय और देश के भविष्य के लिए इस पर निर्णय जरूरी है। वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है जनसंख्या को रोकना। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है। राष्ट्रहित में खुद भी विचार करना चाहिए कि दो से अधिक बच्चे पैदा न करें। जनप्रतिनिधियों से ही यह कानून शुरू होगा तो सकारात्मक संदेश जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

यूपी में अगर पंचायत चुनाव से यह पहल हो गई तो पूरे देश के लिए एक नजीर बन जाएगी। जनसंख्या बिल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला तो प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष नेताओं को करना है। उस पर वह क्या कह सकते हैं। इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed