फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Dharampal said no difference between Hindu Muslim in India, Modi will again become Prime Minister

UP: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- भारत में हिंदू-मुसलमान में कोई भेद नहीं, नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 21 Jul 2023 03:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

Meerut News : मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पूरे देश में विकास की लहर है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Minister Dharampal said no difference between Hindu Muslim in India, Modi will again become Prime Minister
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री व मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमान में कोई भेद नहीं है। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सभी तक आसानी से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही तैयारी कर रहा हो लेकिन, देश में इस बार फिर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


मेरठ में जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास की लहर है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में विकास की लहर है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। वहीं, उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बाढ़ वाले क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था करें ताकि भविष्य में कोई जनहानि न हो। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों का बाढ़ के चलते नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी के माध्यम से नुकसान का सर्वे कराकर भरपाई कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि मेरठ में बाढ़ से निपटने के पर्याप्त इंतजाम है। सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही कहा कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में अधिकतर सांप के काटने की घटनाएं होती हैं, इसीलिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह निश्चित करें कि किसी की सांप के काटने से मृत्यु न हो।

विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थल बनाए जाएं और चरागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। जो साहिवाल गंगागिरी जैसी गायों का पालन करेंगे, उनको एक गाय के पालन करने पर 40000 का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

उन्होंने कहा कि बकरी, भेड़, सूकर और मुर्गी पालन करने वालों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने राली चौहान गांव में शिवरात्रि के दिन हाईटेंशन लाइन से कांवड़ टकराने के बाद हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। कहा कि अभी पूरे प्रकरण पर जांच चल रही है। मामला धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed