फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 21 Jul 2023 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Jul 2023 12:32 AM IST
सार

मेरठ में तीन साल से बंद पड़े 15 कोठे फिर से खोल दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने सशर्त कोठे खोलने का आदेश जारी किया। जिसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इन बंद कोठों को खुलवाया गया। वहीं दोबारा कोठे खोलने के बाद महिलाओ ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

विज्ञापन
Meerut Kabadi Bazars ifteen brothels has open again conditionally, Action will be taken for unethical work
kabadi Bazar - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के कबाड़ी बाजार में गुरुवार को सशर्त पुलिस फोर्स की मौजूदगी में 15 कोठे खोले गए। अब इन कोठों पर अनैतिक कार्य नहीं होंगे, यहां पर सिर्फ रहने या फिर व्यापार करने की कोर्ट ने इजाजत दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि स्थानीय पुलिस द्वारा मॉनीटरिंग कराई जाएगी। अगर किसी ने भी गलत कार्य कराने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Meerut Kabadi Bazars ifteen brothels has open again conditionally, Action will be taken for unethical work
कबाड़ी बाजार, मेरठ - फोटो : amar ujala

तीन साल से बंद पड़े कबाड़ी बाजार में 15 कोठे के ताले खोल दिए गए हैं। पुलिस फोर्स को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। देहलीगेट में सात और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आठ कोठे खोले गए हैं। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कोठे खोलने के निर्देश दिए हैं।

Meerut Kabadi Bazars ifteen brothels has open again conditionally, Action will be taken for unethical work
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट ने आदेश दिया है कि सिर्फ बिल्डिंग में रहने या फिर व्यापार करने की इजाजत है। इन बिल्डिंग के मालिकों ने शपथ पत्र दिए हैं, जिसके बाद ही कोर्ट ने आदेश दिया है। इन बिल्डिंग के खोलने पर नाराजगी हो सकती है, इस अंदेशे को देखते हुए पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Kabadi Bazars ifteen brothels has open again conditionally, Action will be taken for unethical work
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

तीन साल से बंद बिल्डिंग की हालत जर्जर हो गई है। अब इसे ठीक कराने के बाद ही निवास या फिर व्यापार किया जा सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा का कहना है कि लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। इन बिल्डिंग में कोई गलत कार्य नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed