फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Ashok Kataria ordered the municipality to do the cleaning in Bijnor city

शहर का हाल जानने पैदल निकले मंत्री, गंदगी का ढेर देख बोले- ये स्वच्छता मिशन के खिलाफ

Sat, 14 Dec 2019 10:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Dec 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Minister Ashok Kataria ordered the municipality to do the cleaning in Bijnor city
परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने जाना शहर का हाल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार में परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने शनिवार सवेरे पैदल भ्रमण कर शहर का हाल जाना। गंदगी का ढेर मिलने पर पालिकाध्यक्ष को कॉल कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। रोडवेज बसों में यात्रियों की समस्याएं पूछीं। साथ ही बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बहाने से आम आदमी की तरह कोतवाली में भी पहुंच गए। 

विज्ञापन


बिजनौर के धामपुर में शनिवार सवेरे करीब छह बजे राज्य मंत्री अशोक कटारिया बगैर किसी प्रोटोकाल के आम लोगों की तरह से नगर के लोगों का हालचाल जानने को घर से निकल गए। भगत सिंह चौक स्थित एक दुकान से सिंघाड़े की कचरी खाई और खारी कुएं शिव मंदिर के सुल्तान अहमद की दुकान से इलायची ली। मुहल्ला महलसराय होते हुए थाने पहुंच गए। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा कार्यालय में बैठे थे। राज्य मंत्री भी चुपचाप एक कुर्सी पर बैठ गए। वह कोतवाल को बाइक चोरी का हवाला देते हुए रिपोर्ट कायम कराने की बात कहने वाले थे कि तभी किसी ने कोतवाल को यह बता दिया कि सामने परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया बैठे हैं। मंत्री ने कोतवाल से पूछा कि थाने में पीड़ितों की रिपोर्ट कायम भी हो रही या नहीं। मंत्री ने कहा कि बाइक चोरी की रिपोर्ट कराने के बहाने से आया था, लेकिन किसी ने पोल खोल दी। अब वह फिर किसी दिन चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री जी! फॉगिंग के नाम पर दवा की जगह छोड़ा जा रहा धुआं, सभासदों ने बयां किया शहर का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राज्य मंत्री नगीना चौक और पुराना धामपुर की चुंगी से होते हुए सघन हथकरघा भवन के पास पहुंचे। यहां धामपुर रोडवेज डिपो की मुरादाबाद जाने वाली बस में सवार होकर मंत्री ने यात्रियों का हालचाल जाना। बस में सफर के दौरान आने वाली परेशानी को पूछा। सवारियों से पूछा कि चालक और परिचालक मनमर्जी से होटलों, ढाबों या अन्य स्थानों पर बेवजह बस को रोकते तो नहीं हैं। इसके बाद मंत्री ने कांशीराम आवास कॉलोनी के पास बरेली से धामपुर आने वाली और धामपुर से मुरादाबाद जाने वाली धामपुर डिपो की बसों की चेकिंग की। बरेली डिपो की बस में चालक के बगैर वर्दी होने और बस में साफ न होने पर असंतोष जताया। धामपुर डिपो की बस के साफ सुथरी और चालक, परिचालकों यूनिफार्म में मिलने पर पीठ थपथपाई। 

गंदगी के ढेर को देख मंत्री ने पालिकाध्यक्ष को कॉल की
जब राज्यमंत्री महल सराय होते हुए पुरानी तहसील पहुंचे तो वहां पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन के पास गंदगी का ढेर देख नाराजगी जताई। मौके से ही पालिकाध्यक्ष को कॉल की। नगर की सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर देश में स्वच्छता मिशन चल रहा है। फिर भी यहां पर गंदगी के ढेर लगे होना अभियान के खिलाफ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed