फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mini Sotiganj found running in Sardhana, police remained clueless

Meerut News: सरधना में चलता मिला मिनी सोतीगंज, अंजान बनी रही पुलिस

Fri, 07 Apr 2023 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mini Sotiganj found running in Sardhana, police remained clueless
सरधना (मेरठ)। नगर के कालंद रोड पर पुलिस की नाक के नीचे मिनी सोतीगंज खूब धड़ल्ले से चलता मिला। नगर के लोगों द्वारा वाहनों के कटान की शिकायत कई बार एसएसपी से किए जाने के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के नाम पर भी पुलिस ने बड़ा खेल किया। 24 घंटे तक पुलिस मौके से दर्जनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गुडवर्क बताती रही। बाद में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने चार बाइकें व बाइकों के पुर्जे बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर के कालंद रोड स्थित बर्फ फैक्टरी के पास बुधवार रात बंद पड़े एक मकान पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने कई बाइकें बरामद की, जिनमें कुछ बाइकों के पुर्जों के ढेर लगे थे व कुछ बाइकें कटी हुई पड़ी थी। पुलिस ने मौके से नौ युवकों को भी हिरासत में लिया और पूछताछ की। दिनभर आरोपियों को छुड़ाने के लिए सफेदपोश नेताओं की थाने में भीड़ लगी रही। इससे पहले मोहल्ला इस्लामाबाद, तकियाकैत व कुलंजन गांव से चोरी की कटी बाइक व लोहे का सामान बरामद किया जा चुका है। पुलिस की लापरवाही के चलते सरधना क्षेत्र मिनी सोतीगंज बनता जा रहा है। बीते माह गांव कुलंजन से चोरी की बाइकों के कटे हुए पार्ट्स एक मकान से बरामद हुए थे। साथ ही आरोपी को भी मौके से हिरासत में लिया था। लेकिन पुलिस की मेहरबानी से उसे थाने से ही छोड़ दिया गया था। वहीं, देर रात पकड़े गए कई आरोपियों को भी पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में फुरकान पुत्र नसीबुद्दीन निवासी मोहल्ला धर्मपुरा, सलमान पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी कालंद चुंगी, आरिफ पुत्र करीम निवासी धर्मपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार बाइकें व कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed