फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   milk and curd sample fail

सावधान: पैकिंग वाला दूध और दही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक!

Wed, 29 Mar 2017 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
milk and curd sample fail
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बाजार में बिकने वाले दूध और दही की क्वालिटी ठीक नहीं है। पिछले दिनों खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) द्वारा भरे गए सैंपलों में 12 फेल हो गए हैं। यूरिया व डिटर्जेंट जैसे केमिकल की मिलावट के मामले तो कम सामने आए हैं, लेकिन दूध में फेट कम है। पानी अधिक रूप से मिलाया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। जवाब आते ही न्यायालय में वाद दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन


लैब से प्राप्त रिपोर्ट में आठ सैंपल दूध व दही के हैं। इनमें से किसी में 23 प्रतिशत तो किसी में 20 फीसदी तक मिल्क फेट कम मिला है। इसके साथ ही एसएनएफ (सॉलिड नॉट फेट) भी दो सैंपल में कम मिला है। एक दूध के सैंपल में 12 फीसदी तो दूसरे में 8.5 फीसदी कम मिला है। उधर, रिलायंस प्योर आयोडीन नमक भी सब स्टैंडर्ड पाया गया है। हल्दी व नमकीन के सैंपल में पैकेजिंग के नियमों का उल्लंघन मिला है। अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह का कहना है कि दूध से फेट गायब होने से साफ है कि उसमें पानी की मिलावट की जा रही है, जिसके चलते लोगों तक शुद्ध दूध नहीं पहुंच पा रहा है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनके सैंपल हुए फेल
सैंपल          रिजल्ट (फेट एवं एसएनएफ)           नाम व पता
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस का दूध      20 प्रतिशत, 12 एसएनएफ         बाली पुत्र पीतम, गांव किनानगर  
भैंस का दूध       8 प्रतिशत मिल्क फेट कम          मनोज पुत्र शांति प्रसाद निवासी गांव भट्टावली  
दूध                8 प्रतिशत मिल्क फेट कम           जमालुद्दीन पुत्र अजीज अहमद, गांव खटकी परीक्षितगढ़
दूध                16 प्रतिशत मिल फेट कम           टिंकू पुत्र डालचंद, नगला कबूल   
दही                 4.5 फेट, 8.5 एसएनएफ कम     देवेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार, अर्पित डेरी सिवाया
दूध                 23 प्रतिशत मिल्क फेट              नितिन पुत्र मूलचंद, गांव किनानगर
दूध                  8 प्रतिशत मिल्क फेट               अमित पुत्र विजय कुमार, अम्हेड़ा आदिपुर
मिश्रित दूध          8 प्रतिशत फेट कम                 गुलजार पुत्र फुरकान अली, गांव कस्थला बड्डा, किठौर
भूनी चौलाई        सब स्टैंडर्ड                          पवन कुमार पुत्र हरशरण, नेहरू नगर गढ़ रोड मेरठ
हल्दी खुली      पैकेजिंग के नियमों का उल्लंघन       पवन कुमार पुत्र धर्मवीर, सदुल्लापुर लोधी, गढ़ (हापुड़)
नमकीन         पैकेजिंग के नियमों का उल्लंघन        संदीप कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह, कृष्णापुरम मलियाना

आयोडीन नमक रिलायंस प्योर     सब स्टैंडर्ड          अनुराग कुमार जैन पुत्र रूपचंद जैन, गांव कुंडा परतापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed