{"_id":"69bd970be1257a434e044384","slug":"miet-college-students-vandalized-a-car-on-the-highway-fir-lodged-meerut-news-c-14-mrt1066-1138559-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमआईईटी कॉलेज के छात्रों ने हाईवे पर कार में की थी तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमआईईटी कॉलेज के छात्रों ने हाईवे पर कार में की थी तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बुधवार को वीडियो हुआ था वायरल, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द/मोदीपुरम। मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे (एनएच-58) पर कार में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाने वाले एमआईईटी कॉलेज के बीटेक छात्र थे। पीड़ित भी उनके कॉलेज के ही छात्र थे। मंगलवार को दोनों गुटों के बीच आपसी टशन में हिंसक झड़प हो गई थी। एमआईईटी कॉलेज के बाहर घात लगाकर बैठे एक दर्जन से अधिक युवकों ने चलती कार को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ब्रह्मपुरी निवासी पीड़ित छात्र कपिल राणा अपने दोस्तों कृष जैन, शुभम तोमर और प्रीत मलिक के साथ मंगलवार को कार से कॉलेज से रीटा अस्पताल की ओर जा रहे थे। कपिल का आरोप है कि तभी कॉलेज के ही छात्र अनिरुद्ध बालियान, विशाल, कुशविंदर, मनप्रीत मलिक, अगम कौशिक, ऋषि यादव, ओमकार राजपूत, उदित शर्मा, तुषार कोहली और 2-3 अन्य साथियों ने बाइकों से उनका पीछा शुरू कर दिया। हमलावरों ने कार को घेरकर गाली-गलौज की और रोकने का दबाव बनाया। छात्रों ने डर के मारे कार नहीं रोकी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पल्लवपुरम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल की पुष्टि की। शुक्रवार को पीड़ितों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित की है।