फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Metro train trial continues, will provide relief from traffic jam on Delhi Road

Meerut News: मेट्रो ट्रेन का ट्रायल जारी, दिल्ली रोड पर जाम से मिलेगी राहत

Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Metro train trial continues, will provide relief from traffic jam on Delhi Road
मेट्रो ट्रेन, सोमवार को भी किया गया ट्रायल रन। स्रोत : एनसीआरटीसी
मेरठ। नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन जल्द ही अब शताब्दीनगर तक होने वाला है। 5 जनवरी से नमो भारत मेरठ साउथ भूड़बराल से आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तक संचालन शुरू हो चुका है। अब मेरठ की ओर फरवरी तक संचालन की तैयारी है। इसी के साथ शहर को मेट्रो की भी सौगात मिलने वाली है।
विज्ञापन

रविवार से मेट्रो का मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल फुटबॉल चौक तक ट्रायल रन शुरू हो गया जो सोमवार को भी जारी रहा। जून तक मोदीपुरम से बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ होते हुए नमो भारत और मेट्रो का संचालन का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो से दिल्ली रोड पर विकराल हो रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 23 किमी है, जिसमें 18 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किमी का सेक्शन भूमिगत है। मेरठ में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से 9 स्टेशन एलिवेटेड और 3 स्टेशन भूमिगत स्टेशन हैं। एक स्टेशन (डिपो स्टेशन) ग्राउंड लेवल पर होगा। मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के ठीक पहले तक मेरठ मेट्रो को अलग-अलग गति पर चलाकर उनका परीक्षण किया गया। ट्रायल रन की प्रक्रिया में मेरठ मेट्रो की ट्रेनों का ट्रैक और ट्रैक्शन के साथ सोमवार को भी परीक्षण किया गया। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि इन ट्रेनों को 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति पर चलाकर परीक्षण किया जा रहा है। अब लगातार ट्रेन की रफ्तार बढ़ाकर ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed