फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of rural development and women's empowerment through Rangoli

Meerut News: रंगोली से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण का संदेश

Wed, 07 Oct 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Message of rural development and women's empowerment through Rangoli
खरखौदा में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर शिक्षिकाओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ब
खरखौदा। खड़खड़ी स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली बनाई गई। शिक्षिकाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। रंगोली के माध्यम से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकसित भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम पंचायती राज और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ये समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने ग्रामीणों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की। इस दौरान बीडीओ ब्रिजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजलाल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed