फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorial gate built in the name of martyr Anil Tomar

शहीद अनिल तोमर के नाम पर गांव में बने स्मृति द्वार

Sun, 03 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Memorial gate built in the name of martyr Anil Tomar
शहीद अनिल तोमर के नाम पर गांव में बने स्मृति द्वार
विज्ञापन

मुंडाली। गांव सिसौली में जांबाज शहीद हवलदार अनिल तोमर के घर पर क्षेत्रीय ग्रामीणों और राजनैतिक लोगों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया। क्षेत्रीय विधायक सत्यवीर त्यागी के सामने परिजनों ने कुछ मांगें रखी। उन्होंने डीएम से मिलकर शीघ्र ही उन्हें पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। छह जनवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित सिसौली गांव निवासी अनिल तोमर पुत्र भोपाल सिंह सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वह शहीद हो गए थे। शनिवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यवीर त्यागी शहीद अनिल तोमर के आवास पर पहुंचे तथा शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। शहीद के परिजनों ने विधायक से शहीद के नाम पर गांव में स्मृति द्वार, प्रतिमा व सड़क बनवाने की मांग दोहराई। विधायक ने डीएम से वार्ता कर मांग पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, किठौर मंडल के महामंत्री संदीप त्यागी, हरीश पाठक, दीपक काजला, नरेश चेयरमैन, अनिल तोमर, लोकेश तोमर, दीपक तोमर आदि ने भी सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed