फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's contract killer arrested after nine years in Chhote Pradhan murder case

छोटे प्रधान हत्याकांड में मेरठ का सुपारी किलर नौ साल बाद गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Meerut's contract killer arrested after nine years in Chhote Pradhan murder case
मेरठ/ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन

रुद्रपुर में 2016 में हुए चर्चित छोटे प्रधान हत्याकांड का मेरठ निवासी सुपारी किलर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस ने नौ साल बाद ऊंटपड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2017 में पीरूमदारा क्षेत्र के हल्दुआ में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर भी फायरिंग की थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था।
शुक्रवार को रामनगर कोतवाली में कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मेरठ के थाना हस्तिनापुर के मनतारापुर गांव निवासी गुरप्रीत सिंह ने वर्ष 2016 में रुद्रपुर में छोटे प्रधान हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसके बाद वर्ष 2017 में रामनगर में हल्दुआ के समीप चेकिंग कर रहे तत्कालीन चौकी प्रभारी सुनील राठी और उनकी टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। कोर्ट से भगौड़ा घोषित होने पर वह विदेश भाग गया था।
विज्ञापन

सूचना मिली थी कि आरोपी रामनगर के ऊंटपड़ाव क्षेत्र में किसी से मिलने आया हुआ है। एसटीएफ ने रामनगर पुलिस को साथ लेकर नाकाबंदी करते हुए ऊंटपड़ाव के पास गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना राज्य व पंजाब के विभिन्न थानों में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज हैं हत्या सहित छह मुकदमे
एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी पर रुद्रपुर, रामनगर और पंजाब के मोहाली व अमृतसर में हत्या, जान से मारने के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के 6 मुकदमे दर्ज हैं। संबंधित थानों से उसकी गिरफ्तारी के बाद जमानत में छूटने पर वह फरार हो गया था और विदेश भाग गया था। रामनगर व रुद्रपुर न्यायालय व पंजाब के दो न्यायालयों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे।
शूटर पेशेवर भाड़े का हत्यारा है : कोतवाल

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पकड़ा गया गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पेशेवर हत्यारा है। वर्ष 2016 में रुद्रपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर इसने दिनदहाड़े छोटे लाल नामक प्रधान की हत्या कर दी थी।

----
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर मेरी ओर से भी इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को जिला जनपद पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान के तहत उसकी गिरफ्तारी की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। - प्रहलाद नारायण मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article