फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MeerutNews: PM Modi can come to Meerut on Revolution Day, cantonment starts changing

MeerutNews: क्रांति दिवस पर पीएम मोदी आ सकते हैं मेरठ, 16 करोड़ रुपये से छावनी की सूरत बदलने में जुटा बोर्ड

Wed, 26 Apr 2023 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Apr 2023 11:19 AM IST
सार

मेरठ में क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हो सकता है। ऐसे में 16 करोड़ रुपये से मेरठ छावनी की सूरत बदली जाएगी। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को कराने पर मुहर लगी है।

विज्ञापन
MeerutNews: PM Modi can come to Meerut on Revolution Day, cantonment starts changing
मेरठ छावनी बोर्ड की बैठक, Meerut Cantt - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ छावनी क्षेत्र में 10 मई क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। इससे पूर्व 16 करोड़ रुपये से सड़क मरम्मत, फुटपॉथ, रिफलेक्टर, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य होंगे। छावनी की सड़कों पर आवारा पशुओं को घूमने से भी रोकने के लिए कैटल पाउंड का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही भैसाली ग्राउंड की दीवार के साथ साथ 40 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष बिग्रेडियर राजीव कुमार ने की। बैठक में जब सीएबी स्कूल में पार्किंग शुल्क का मामला उठा तो बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार फिर शराब की दुकान खोलने के लिए अनुमति मांगी गई, जिसे बोर्ड अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया। 
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि आबूलेन मंगल पांडेय बाजार में गड्ढा मार्केट के व्यापारियों के लिए 51 दुकानें बनाई जानी चाहिए। वेस्ट एंड रोड पर छावनी पुस्तकालय के परिसर में शॉपिंग सेंटर भी बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया कि छावनी में 11 सड़कों का निर्माण हो चुका है। सीईओ ज्योति कुमार ने सभी प्रस्तावों को उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor News: गुलदार के हमले में युवक की मौत, एक सप्ताह में ले चुका है चार लोगों की जान

तहबाजारी के ठेके में ठेकेदारों ने किया खेल 
छावनी में तहबाजारी के ठेके के लिए 24 जनवरी को उमेश कुमार ने 86.02 लाख के बोली लगाई थी। इसके बाद पवन कुमार ठेकेदार ने 86 लाख की बोली लगाई। लेकिन उमेश कुमार ने ठेका लेने से इंकार कर दिया तो पवन कुमार भी बैकफुट पर आ गए। अब 19 अप्रैल को शिव कांट्रेक्टर ने 94.10 लाख की बोली लगाई। दूसरे नंबर पर पवन कुमार ने 64.08 लाख रुपये की बोली लगाई है। बोर्ड बैठक में शिव कांट्रेक्टर को ठेका देने की बात कही गई। वहीं बोर्ड अध्यक्ष के सामने पहुंचे नितिन जैन ने विमला देवी की मछली बाजार स्थित संपत्ति को अपना बताते हुए कहा कि वह इस पर काबिज है। बोर्ड की तरफ से आए अधिवक्ता ने बोर्ड अध्यक्ष को बताया कि यह मामला सालों पुराना है। यह संपत्ति विमला देवी की है। 

कंपनी गार्डन चौराहे पर बनेगी स्लिप रोड
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी गार्डन चौराहे पर जाम रहता है। ऐसे में रुड़की रोड से मॉल रोड की तरफ स्लिप रोड का निर्माण किया जाए। ऐसे में रुड़की रोड से आने वाले वाहन सीधा स्लिप रोड से मॉल रोड पर चले जाएंगे। उन्हें चौराहा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही मॉल रोड, सप्लाई डिपो रोड, रेस कोर्स रोड सहित सदर की सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

दो लोगों ने ही लिया सीवर कनेक्शन
छावनी में दो माह से सीवर कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू की है। अभी तक दो लोग की सीवर कनेक्शन ले पाए हैं। इसमें पीछे मुख्य कारण सख्त नियम हैं। प्रस्ताव रखा गया कि संपत्ति में जो रह रहा है, उसे कनेक्शन देने का प्रावधान किया जाए। बैठक में मनोनीत पार्षद सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि छावनी में गंगा मोटर कमेटी और पुलिस स्ट्रीट की सड़कों को दो फीट तक उठाया जाए। बैठक में दैनिक वेतन भोगियों के मानदेय के साथ म्यूटेशन पर भी चर्चा की गई। छावनी क्षेत्र में 18 से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित कर पुलिस से अनुमति मांगी गई है। शहीद योगेंद्र हाट से अवैध कब्जे हटाकर यहां दुकानों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed